{"_id":"62604331e5db8b4e9a5d89e1","slug":"wheat-crops-burnt-in-200-bigha-land-in-bahraal-panchyat-ponta-sahib-nahan-news-sml406303847","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराल पंचायत में आग से दो सौ बीघा भूमि पर गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराल पंचायत में आग से दो सौ बीघा भूमि पर गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
पांवटा की बहराल पंचायत में गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत बहराल में आग से आधा दर्जन से अधिक किसानों की करीब दो सौ बीघा भूमि पर गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आगजनी का कारण बिजली की तारों में शॉर्टसर्किट से निकली चिंगारी मानी जा रही है। पटवारी, टीम सहित मौके पर पहुंच कर क्षति रिपोर्ट तैयार कर रही है।
पांवटा साहिब की बहराल पंचायत में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से सतनाम सिंह, महिमा सिंह, जगजीत सिंह, रघुविंद्र सिंह, राकेश, सज्जन सिंह, करनैल सिंह और जसविंद्र सिंह आदि किसानों की कम से कम करीब 200 बीघा से अधिक भूमि पर गेहूं की फसल जल गई। साथ ही कई किसानों का पशु चारा, फलदार पौधे और पॉपुलर के पेड़ भी आग की चपेट में आ गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों की माने तो आग का कारण बिजली की तारों में स्पार्किंग बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन टीम भी मौके पर पहुंच कर किसानों की मदद में जुट गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग पांवटा साहिब की गाड़ी मौके पर पहुंची। पटवारी आगजनी से क्षति की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को भेजेंगे।
विज्ञापन
उधर, क्यारदा में भी लोकेंद्र सिंह के गेहूं के खेतों में आग लगने से 60 हजार से अधिक क्षति बताई जा रही है। हरीपुर टोहाना में गेहूं की तूड़ी में आग लगने से तीस हजार से अधिक की क्षति हुई है। भगानी में तुड़ी-चारा के ढेर में आग से तीन हजार से अधिक और मेहरुवाला में लकड़ी के ढेर में आग से पांच हजार से ज्यादा की क्षति हुई है। समय रहते आग पर काबू पाने से रिहायशी घरों को बचा लिया गया। दमकल केंद्र पांवटा के प्रभारी राजकुमार ने पुष्टि की है।