{"_id":"61abb1a239e71b1f7860f190","slug":"we-are-waiting-contract-order-said-peacemeel-workers-nahan-news-sml392379862","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध के आर्डर न मिलने तक जारी रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध के आर्डर न मिलने तक जारी रहेगी हड़ताल
विज्ञापन
नाहन में एचआरटीसी की कर्मशाला में टूल डाउन हड़ताल पर बैठे पीसमील कर्मचारी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। एचआरटीसी कर्मशाला नाहन में पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैठक में पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने के निर्देश दे दिए हैं। फिर भी पीस मील कर्मचारी हड़ताल को जारी रखे हुए हैं।
पीस मील कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जब तक अनुबंध पर लाने के आर्डर उन्हें प्राप्त नहीं होते, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। पीस मील कर्मचारी मंच की नाहन इकाई ने शनिवार को भी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। साथ ही जल्द अनुबंध पर लेने के आर्डर देने की मांग की।
कर्मचारियों का कहना है कि पहले भी सरकार और परिवहन मंत्री के आश्वासन पर पीस मील कर्मचारी मंच ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी थी लेकिन आश्वासन की तय अवधि के बाद भी इन्हें अनुबंध पर नहीं लाया गया। ऐसे में पीस मील कर्मचारी तब तक हड़ताल जारी रखेंगे जब तक उन्हें अनुबंध के आर्डर नहीं मिल जाते।
विज्ञापन
पीस मील कर्मचारी मंच जिला सिरमौर नाहन इकाई के अध्यक्ष जगदीश चंद ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से बैठक में पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लिए जाने के निर्देशों का वह स्वागत करते हैं लेकिन मंच तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेगा जब तक उन्हें अनुबंध के आर्डर नहीं मिल जाते।
उन्होंने कहा कि नाहन कर्मशाला में 25 पीस मील कर्मचारियों सहित प्रदेश के 28 डिपो कर्मशालाओं में करीब 933 पीस मील कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। गौरतलब है कि पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से कर्मशालाओं में एचआरटीसी की बसों की मरम्मत करने में भी खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।