फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in shivpur panchyat

Sirmour News: शिवपुर पंचायत के तीन वार्डों में गहराया पेयजल संकट

Sun, 01 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
water problem in shivpur panchyat
शिवपुर पंचायत में जल शक्ति विभाग के माध्यम से हुएबोर से पानी निकला, कुछ क्षेत्रों की समस्या ह
शिवपुर पंचायत के तीन वार्डों में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होते ही शिवपुर के 200 परिवार झेल रहे पेयजल की दिक्कत, मजबूरन टैंकर से कर रहे आपूर्ति
गरीबनाथ क्षेत्र में लगे पुराने बोर में जलस्तर कम होने पर काफी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। उपमंडल पांवटा की ग्राम पंचायत शिवपुर के तीन वार्डों में गर्मियों का मौसम शुरू होते ही पेयजल किल्लत शुरू हो जाती है। इस समय पंचायत के पुराने बोर का जलस्तर काफी कम हो चुका है। इसके चलते करीब दो सौ परिवारों को भारी दिक्कतें हो रहीं हैं। कई परिवार मजबूरन टैंकरों से पानी की आपूर्ति करवा रहे हैं जिससे काफी आर्थिक चपत हर माह लगती है।
पेयजल संकट से परेशान परिवारों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसडीएम पांवटा व जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलेगा।
स्थानीय निवासी रामलाल शर्मा, सतीश ठाकुर, ममता देवी, हरदेई, बाला देवी, बबीता, विक्की समेत ग्रामीणों ने कहा कि सबसे अधिक समस्या पंचायत के वार्ड-दो व तीन में हो रही है। वार्ड-एक में भी पेयजल किल्लत रहती है। करीब दो सौ से अधिक परिवार गर्मियां शुरू होते ही हर वर्ष पेयजल संकट से जूझते आए हैं। इस वर्ष भी दर्जनों परिवारों को 600 रुपये प्रति टैंकर के हिसाब से पानी ढुलाई के देने पड़ रहे हैं। गर्मियों में इस क्षेत्र में पुराने बोर का जलस्तर काफी नीचे चला जाता है।
विज्ञापन

खास कर गरीब नाथ बोर के आसपास समस्या विकराल होती रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नवादा से बन रही योजना का कार्य भी काफी समय से पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा व जलशक्ति विभाग अधिकारियों से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स...

पेयजल संकट के बारे में अधिकारियों से मिल चुके : सुरेंद्र सिंह
शिवपुर पंचायत के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक, दो व तीन नंबर वार्डों में हर वर्ष गर्मियों के मौसम में काफी पेयजल दिक्कतें रहती हैं। इसमें करीब दो सौ से अधिक परिवार शामिल हैं। समस्या के बारे में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पांवटा से मिल चुके हैं। इसमें नवादा योजना को शीघ्र पूरा करने तथा गर्मियों में प्रभावित क्षेत्रों को पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई है।


बाक्स..
जलसंकट दूर करने के लिए प्रयासरत : जितेंद्र ठाकुर
जलशक्ति विभाग पांवटा के अधिशासी अभियंता जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि शिवपुर पंचायत के पुराने गरीबनाथ क्षेत्र के बोर में जल स्तर कम हो गया है। पंचायत में पेयजल समस्या दूर करने को तीन नए हैंडपंप लगाए गए हैं। पेयजल सुविधा के लिए दो नए बोर भी करवा दिए हैं, जिनको शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। इस क्षेत्र के लिए बन रही नवादा योजना का कार्य भी प्रगति पर है।
संवाद





...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed