फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in nahan city people distrubing, demanded for solution

नाहन में गहराया पेयजल संकट, लोग परेशान

Sun, 12 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 12 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
water problem in nahan city people distrubing, demanded for solution
जल संस्थान का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नाहन(सिरमौर)। पेयजल वितरण में बरती जा रही कोताही लोगों पर भारी पड़ रही है। नाहन शहर में वर्तमान में पेयजल संकट इतना अधिक गहरा गया है कि हालात बेकाबू होते प्रतीत हो रहे हैं। शहर के रानीताल, प्रताप भवन, तेलिया मोहल्ले में पांच दिन से पानी नहीं आया है, जबकि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों वाले मोहल्ले में हर रोज पानी बह रहा है। आईपीएच विभाग की बंदर बांट से शहरवासियों में आक्रोश है। इस बंदरबांट पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन भी कई बार विभाग को कह चुका है लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात।


पांच दिनों से रानीताल, प्रताप भवन व तेलिया मोहल्ले में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। स्थानीय निवासी उषा चौहान, आशा पुंडीर, लता, अमरीश, रीता, सुनीता आदि ने बताया कि रानीताल व प्रतापभवन में 5 दिन से पानी नहीं आया है। पानी को खरीदकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 सुंदरबाग कॉलोनी, चौहान का बाग और हाउसिंग बोर्ड कालोनी में तो कई घंटों के लिए रोजाना पानी दिया जा रहा है, लेकिन उक्त मोहल्लों में पांच-पांच दिन से पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। ऐसे में पानी की कमी कहां है पता नहीं। ऐसे में स्पष्ट है कि आईपीएच विभाग कुछ इलाकों में तो पानी की प्रचुर आपूर्ति कर रहा है, जबकि कुछ इलाकों को छोड़ दिया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह सोमवार को विभाग के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स के लिए---
कोई समय नहीं निर्धारित
शहर में पानी की सप्लाई का कोई समय भी निर्धारित नहीं है। हालात यह है कि शहर में कभी सुबह पांच बजे, कभी छ: बजे पानी छोड़ा जाता है। कभी-कभी तो शाम सात बजे और 8 बजे भी पानी की सप्लाई की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में पानी दिन में आएगा कि रात को इसकी भी जानकारी नहीं होती।
शहर में चार दिन बाद दिया जा रहा पानी
आईपीएच विभाग के जेई प्रदीप ठाकुर का कहना है कि पानी की कमी के चलते शहर में 4 दिन बाद पानी दिया जा रहा है। रानीताल में आज रात को पानी दे दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed