फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   watchman deputed

पांवटा में चोरों पर नजर रखेंगे चौकीदार

Fri, 09 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पांवटा
ब्यूरो/अमर उजाला/पांवटा Updated Fri, 09 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
watchman deputed
सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : demo pics

पांवटा साहिब में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर लोग दहशत में हैं। वाहनों के साथ-साथ चोरों की लोगों के घरों पर भी नजर है। हालांकि, पुलिस चोरी की वारदातों को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। कई वारदातों को सुलझाने में पुलिस ने सफलता भी हासिल की है। लेकिन, चोरों के हौसले बुलंद होने के कारण वारदातों पर पूर्ण अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोरी की वारदातों पर नजर रखने के लिए अब पांवटा साहिब व्यापार मंडल भी आगे आया है। व्यापार मंडल ने रात के समय चोरों पर निगरानी रखने के लिए दो चौकीदारों की तैनाती कर दी है।

विज्ञापन


व्यापार मंडल की ओर से तैनात किए गए ये अंशकालिक चौकीदार मुख्य बाजार से बद्रीपुर बाजार तक रात को 11 से सुबह 5 बजे तक निगरानी करेंगे। पांवटा व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल ने बताया कि पांवटा शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। चोरी की घटनाओं से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी परेशान है। पुलिस थाना पांवटा में आए दिन चोरी के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस के लिए भी चोरी की वारदातों से निपटना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इन सभी हालातों को देखते हुए पांवटा व्यापार मंडल ने रात की चौकीदारी के लिए दो जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इन जवानों को रात्रि के समय निगरानी रखने का जिम्मा सौंपा गया है। चौकीदार पांवटा साहिब के मुख्य बाजार से लेकर बद्रीपुर बाजार तक की चौकीदारी करेंगे। चौकीदारों का खर्चा निकालने के लिए प्रत्येक दुकान से 50 रुपये लिया जाएगा। संजय सिंघल ने बताया कि इनके अलावा दो और चौकीदारों की भी रखा जा सकता है, जिससे शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed