फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wall work begin in front of phc banethi

Sirmour News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेठी के भवन के आगे डंगे का निर्माण शुरू

Mon, 10 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
wall work begin in front of phc banethi
2 फरवरी को प्रका​शित समाचार।
इंपैक्ट
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेठी के भवन के आगे डंगे का निर्माण शुरू
भूस्खलन में ढह गई थी 20 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार, अस्पताल भवन पर मंडरा रहा था खतरा
बरसात में डर के साये में सेवाएं दे रहे थे चिकित्सक और कर्मचारी, निर्माण शुरू होने से मिली राहत
चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेठी के भवन के आगे सुरक्षा दीवार (डंगे) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल की ओर से ठेकेदार के माध्यम से सड़क के धरातल से पीएचसी भवन तक डंगे का निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने से अस्पताल में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल, बीते वर्ष अगस्त के अंतिम सप्ताह में स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के तहत आने वाले पीएचसी बनेठी के सामने करीब 20 मीटर लंबा डंगा भूस्खलन की चपेट में आकर ढह गया था। इससे भवन के निचले हिस्से की जमीन पूरी तरह खाली हो गई थी। इसके चलते अस्पताल भवन के कभी भी क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। बरसात के दौरान अस्पताल स्टाफ भी खतरे के बीच सेवाएं देने को मजबूर था।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेठी की समस्या को अमर उजाला ने संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से दो फरवरी के अंक में ‘प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेठी का भवन और मरीज खतरे की जद में’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अब लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा दीवार के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी बनेठी से ग्राम पंचायत बनेठी, नावणी-जमटा, चाकली और बजगा समेत आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोग स्वास्थ्य सेवाएं लेते हैं। कुछ वर्ष पहले ही करोड़ों रुपये की लागत से पीएचसी भवन का निर्माण किया गया था। डंगा ढहने के कारण अस्पताल भवन के साथ नीचे स्थित सड़क, रिहायशी मकानों और दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया था।
लोक निर्माण विभाग की ओर से धरातल से पीएचसी भवन तक सुरक्षा दीवार तैयार की जा रही है। डंगे का निर्माण पूरा होने के बाद अपर बनेठी को जाने वाली सड़क भी बहाल होने की उम्मीद है। सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों के दर्जनों परिवारों को करीब एक किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा था।

लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि डंगे का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। इस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।--------

2 फरवरी को प्रकाशित समाचार।

2 फरवरी को प्रकाशित समाचार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed