फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vir shivaji club celebrated subhash chander jayanti in ponta sahib

Sirmour News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पांवटा में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित

Tue, 23 Jan 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
vir shivaji club celebrated subhash chander jayanti in ponta sahib
नेताजी शुभाषचंद्र बोल जयंती पर देशभक्ति कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम जीएस चीमा: संवाद
उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट खेल प्रतियोगिता एक फरवरी से
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पांवटा में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। वीर शिवाजी स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक क्लब की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने देशभक्ति समेत विभिन्न गीतों की प्रस्तुति से खूब समां बांधा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार ऋषभ शर्मा, उद्यमी अरुण गोयल, नरेंद्र पाल सिंह सहोता और डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वंदे मातरम के बाद स्थानीय कलाकार अंंजली कल्याण ने ‘संदेशे आते हैं हमेें तड़पाते हैं’, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे, मांये नी मेरिये शिमला दी राहें चंबा कितनी दूर... आदि गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

गुरप्रीत शाही ने राम सिया राम सिया राम जय जय राम और युग रामराज का आ गया। इसके उपरांत केशव गर्ग और पदम गर्ग ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

मुख्यातिथि एसडीएम पांवटा जीएस चीमा ने कहा कि देश की आजादी के लिए कई कुर्बानियां दी गई हैं। आजादी के लिए संघर्ष व योगदान देने वालों को सदैव याद रखा जाएगा। इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी है। विशिष्ट अतिथियों एनपीएस नारंग, एनपीएस सहोता व अरुण गोयल ने अपने संबोधन में भारत के आजादी के संघर्ष में सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह समेत देशभक्तों की कुर्बानियों को याद किया। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को देशभक्ति, शिक्षा व खेलों में अग्रणी रहने को प्रेरित किया।

शिवाजी स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने कहा कि कार्यक्रम आयोजन के मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना ओतप्रोत भरना है। नशे से दूर रख कर युवाओं का ध्यान खेलकूद की तरफ केंद्रित करना जरूरी है। साथ ही एक फरवरी से शुरू होने वाली वीर शिवाजी उत्तर भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।


इस अवसर पर कुलवंत सिंह चौधरी, सिरमौर कबड्डी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा, अनिद्र सिंह नोटी, एनपीएस नारंग, प्रदीप शर्मा, मुकेश आर्य, विजय गोयल, प्रदीप खुराना, पार्षद रविंद्र पाल, मायाराम शर्मा, कर्मवीर सिंह, जीवन जोशी, संजीव कटारिया, रणजीत सिंह और संजीव बब्बू मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed