{"_id":"696e0ff725487543ed0dfddb","slug":"vande-matram-program-in-nahan-chaugan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-170003-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चौगान में गूंजी हिमाचल पुलिस बैंड की देशभक्तिमय धुनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चौगान में गूंजी हिमाचल पुलिस बैंड की देशभक्तिमय धुनें
विज्ञापन
नाहन में पुलिस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश पुलिस की तरफ से जिला सिरमौर के ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड ने वंदे मातरम् और अन्य देश भक्ति गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
इस दौरान एसपी एनएस नेगी ने कहा कि वंदे मातरम् गीत ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मौके पर मौजूद एनसीसी केडेट्स व छात्रों को बताया कि हम सभी को अपने देश से प्यार और देश के प्रति भक्ति होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस बैंड हर जिले में जाकर इस तरह की प्रस्तुतियां दे रहा है ताकि युवाओं के देशभक्ति का जज्बा बना रहे।
इस अवसर पर एएसपी योगेश रोल्टा, डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर, एसएचओ नाहन जीतराम शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
संवाद