फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Vaccination is necessary if the country is to be saved and made healthy: Padma Shri

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: स्वस्थ समाज और देश के लिए जरूरी है कोविड टीकाकरण

Fri, 08 Jul 2022 12:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा/राजगढ़/सराहां (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा/राजगढ़/सराहां (सिरमौर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Vaccination is necessary if the country is to be saved and made healthy: Padma Shri
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला

जनपद सिरमौर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई नामी लोगों ने लोगों से कोविड टीकाकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर से सबक लेते हुए कई नामी शख्सियतों ने लोगों से बूस्टर डोज लगाने के साथ ही कोरोना से बचाव को लेकर सावधानी बरतने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


1. यदि देश को बचाना और स्वस्थ बनाना है तो सरकार के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाना होगा। सभी लोग टीकाकरण के लिए आगे आएं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।
विज्ञापन

पद्मश्री विद्यानंद सरैक

प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लोक गायक
2. कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। मैंने और मेरे परिवार ने टीकाकरण करवा लिया है। सभी लोगों को टीकाकरण करवाना चाहिए। अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. संजीव धीमान एसडीएम पच्छाद

3. कोरोना महामारी में टीकाकरण की उपयोगिता साबित हो चुकी है। टीका लगवाने के बाद कोरोना संक्रमित लोग गंभीर स्थिति में नहीं पहुंचे और महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में सभी को टीकाकरण करवा लेना चाहिए।
विवेक महाजन एसडीएम पांवटा साहिब

4. मैं नहीं चाहती कि कोरोना के कारण मेरे प्रदेश के लोगों की क्षति हो, ऐसे में सभी को टीकाकरण करवाना चाहिए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दो गज की दूरी सुनिश्चित कर मास्क और सैनिटाइजर का भी उपयोग करना चाहिए। कविता पुंडीर, मॉडल

5. देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज और बूस्टर डोज समय पर लगवा लेनी चाहिए। यही बचाव का एकमात्र माध्यम है। टीकाकरण करवाकर कोरोना से लड़ाई में अपना सहयोग दें। कुलदीप शर्मा, लोकगायक

6. अभी कोरोना महामारी समाप्त नहीं हुई है। कुछ समय की राहत के बाद महामारी फिर से पांव पसारने लगी है। इससे बचने के लिए सभी को अपना टीकाकरण सुनिश्चित करना चाहिए। डा कृष्णलाल सहगल लोक गायक व संगीतज्ञ

7. स्वस्थ समाज और देश के लिए कोविड टीकाकरण बेहद जरूरी है। कोविड वैक्सीन लगवाकर खुद भी सुरक्षित रहें और परिवार के साथ समाज भी सुरक्षित रखें।
रेखा चौहान बीआरसीसी सुरला

8. सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए मुफ्त में कोविड टीकाकरण करवा रही है। जो लोग छूट गए हैं, उनको भी चाहिए वह भी जल्द से जल्द कोविड टीकाकरण करवाएं।
श्यामा पुंडीर अध्यक्ष, नगर परिषद नाहन

9. कोरोना से बचाव के लिए हो रहे टीकाकरण पर देश की बहुत बड़ी राशि खर्च हो रही है। ऐसे में सभी का फर्ज बनता है कि वह सरकार को अपना सहयोग दें। टीकाकरण करवाकर स्वस्थ्य समाज का निर्माण करें। बीना देवी प्रधान, बनेठी पंचायत


10- टीकाकरण के बाद भी यदि कोई व्यक्ति संक्रमित हो जाता है तो डर वाली बात नहीं रहेगी। कोरोना एक साधारण बीमारी की तरह आएगा और चला जाएगा। कोरोना का टीका लगवाने के लिए पूरी जागरूकता के साथ आगे आएं। मीना शर्मा आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed