फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   United Kisan Morcha being misused: Bhakiu

संयुक्त किसान मोर्चा का हो रहा गलत इस्तेमाल : भाकियू

Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha being misused: Bhakiu
पांवटा में पत्रकारों से बातचीत करते भारतीय किसान यूनियन की हिमाचल इकाई अध्यक्ष अनिंदर सिंह नोटी - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नोटी ने कहा कि पांवटा किसान महापंचायत आयोजन के सबसे सक्रिय पदाधिकारियों को दरकिनार किया जा रहा है। कुछ लोग संयुक्त किसान मोर्चे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। पांवटा में पत्रकारों से बातचीत में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष अनिंदर सिंह ने कहा कि अप्रैल माह में पांवटा को हरिपुर टोहाना मैदान में किसान महापंचायत हुई।
विज्ञापन

इसमें खालसा एड ऑर्गेनाइजेशन की केंद्रीय समिति ने पांवटा किसान महा पंचायत में लंगर पर करीब चार लाख रुपये खर्च किये थे। पहले ही तय था कि किसान महासम्मेलन के बाद बची राशि को खालसा एड को दिया जाएगा। अब किसान मोर्चा संयोजक और सह संयोजक अपनी मर्जी कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा का गठन महापंचायत तक ही किया गया था। संयुक्त किसान संगठन और प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के सक्रिय पदाधिकारियों को विश्वास में लिए बिना खुद ही बैठक करके और आय व्यय का ब्यौरा जारी किया है।
विज्ञापन

शेष राशि को पूर्व फैसले अनुसार खालसा एड को देने की जगह बैंक खाता खोलने का भी फैसला कर लिया। बिना पंजीकरण वाली ऐसी किसी संस्था के खाते बैंक में नहीं हो सकता है। भारतीय किसान यूनियन केंद्रीय कमेटी को किसान मोर्चा पांवटा इकाई को रद्द करने का पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी संयुक्त किसान मोर्चा अनिंदर सिंह नोटी, फाइट फॉर फार्मर राइट कमेटी अध्यक्ष गुरजीत सिंह सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाकियू चरणजीत सिंह जैलदार, ब्लॉक अध्यक्ष भाकियू जसविंदर सिंह बिलिंग, खालसा एड ऑर्गेनाइजेशन प्रदीप सिंह बंगा, जिला कार्यालय प्रभारी हरीश चौधरी, अध्यक्ष बहराल किसान मोर्चा जितेंद्र सिंह राजा, संस्थापक सदस्य फाइट परफॉर्मर राइट कमेटी गुरनाम सिंह बंगा और भाकियू पांवटा महासचिव प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed