फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two students will play in national

नेशनल में खेलेंगी नघेता स्कूल की दो छात्राएं

Fri, 09 Dec 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/राजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/राजपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
two students will play in national
Hockey India - फोटो : PTI

गिरिपार के दूरदराज क्षेत्र नघेता स्थित रावमा विद्यालय की दो खिलाड़ी छात्राओं का चयन अंडर-19 राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य दीपचंद शर्मा एवं क्रीड़ा खेल प्रभारी मनीष टंडन ने बताया कि राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जो कल्पा जिला किन्नौर में आयोजित की गई थी, उसमें नघेता विद्यालय की दस हॉकी खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


इनमें नघेता स्कूल की दो खिलाड़ी छात्रा रवीना और काजल का चयन अंडर-19 वर्ग की नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता जालंधर (पंजाब) में 12 से 17 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। वर्तमान में ये दोनों महिला खिलाड़ी ऊना में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कठोर परिश्रम कर रही हैं। प्रधानाचार्य दीप चंद शर्मा और आंजभोज के स्थानीय निवासियों ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रशासन, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं डीपीई मनीष टंडन को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यालय अधीक्षक गीता राम शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने उम्मीद जताई कि ये छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और आंजभोज का नाम रोशन करेंगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed