{"_id":"6188012e79a4d33c33387c63","slug":"two-person-injured-in-carbike-accident-in-ponta-sahib-nahan-news-sml389518367","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो लोग घायल
विज्ञापन
two person injured in carbike accident in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब से भगानी मार्ग पर सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पुलिस टीम ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेहड़ेवाला निवासी श्याम लाल (57) के बयान पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में श्याम लाल ने कहा कि उसके घर के साथ लगती सड़क पर भुंगरनी की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक बेहडे़वाला की तरफ आई। बाइक ने पांवटा साहिब की तरफ से भुंगरनी की तरफ जा रही एक आल्टो कार को उसके घर के सामने टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर आ गिरे। दोनों को बुरी तरह से चोट आई। लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया।
शिकायत मिलने पर मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश की टीम ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बाइक चालक की पहचान अमीर खान निवासी दड़क तहसील एवं थाना जगाधरी जिला यमुनानगर और पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान सागर निवासी गांव काली मंदिर सपेरा बस्ती रामपूर रोड देहरादून उत्तराखंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बाइक चालक अमीर खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।