फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two days seminaar begin in etrenal unicersity badusahib sirmaur on economic topice

बड़ू साहिब विवि में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
two days seminaar begin in etrenal unicersity badusahib  sirmaur on economic  topice
बडू साहिब में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ मौके पर मौजूद गणमान्य लोग। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। इटरनल विश्वविद्यालय बड़ूसाहिब में सतत अर्थव्यवस्था के लिए जल, कृषि, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार को आगाज हुआ।
विज्ञापन

इटरनल विश्वविद्यालय के डॉ. खेम सिंह गिल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर ने इस सम्मेलन का आयोजन किया है। सम्मेलन में भारत के अतिरिक्त ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, मोरक्को के प्रख्यात वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद शामिल हुए।
विज्ञापन

सम्मेलन के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कृषि शोधकर्ता पंजाब सिंह कुलपति रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश ने कहा कि देश में सतत कृषि की समस्याओं के चार मुख्य समाधानों में कृषि उत्पादन से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करना, मिट्टी, पानी आदि जैसे प्राकृतिक संसाधनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, नवीनतम तकनीक ड्रोन का प्रयोग कृषि उत्पादन में करना और अधिक से अधिक युवाओं को कृषि से जोड़ना प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डॉ. अशोक पांडे ने भारत में पानी की स्थिति के बारे में कुछ उल्लेखनीय तथ्य साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे अधिक जल संकट वाले देशों में से एक है। इसका अर्थ है कि देश की दो-तिहाई आबादी के पास संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पीने का पानी नहीं है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वरूप के चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल ने कहा कि तीन मुख्य तरीके हैं जिनसे हम स्थायी कृषि प्राप्त कर सकते हैं। उसमें न्यूनतम यांत्रिक मिट्टी की हलचल, फसलों का विविधीकरण और फसल का फसल के साथ स्थायी मिट्टी का आवरण प्रमुख है। इस दो दिवसीय सम्मेलन के लिए दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कोयंबटूर, पंजाब, नागालैंड, चंडीगढ़, तेलंगाना, दुबई, मैक्सिको के निजी कृषि विश्वविद्यालयों और संस्थानों के 200 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed