फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two accused arrested from utrakhand in illegale minning case in ponta sahib

उत्तराखंड से दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियों भी कब्जे में ली

Fri, 13 May 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
two accused arrested from utrakhand  in illegale minning case in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बुधवार की रात खनन निरीक्षक को अगवा करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के दौरान इस्तेमाल में लाई गई एक स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अवैध खनन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी मोमीन और जावेद को उत्तराखंड के ढालीपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि बुधवार की रात पांवटा साहिब के रामपुरघाट में अवैध खनन को लेकर कार्रवाई करने गई पुलिस व खनन विभाग की टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन

इस बीच खनन विभाग के निरीक्षक संजीव कुमार को माफियाओं ने एक स्कॉर्पियों में बैठाकर अगवा कर लिया जो उत्तराखंड सीमा से किसी तरह आरोपियों से चंगुल से छूटकर पांवटा पहुंचा। वीरवार को इस पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। वारदात के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी थीं। इसके बाद पुलिस ने निरीक्षक को अगवा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी इस मामले में मुख्य आरोपी समेत करीब पांच आरोपियों की अभी तलाश जारी है। वारदात के बाद से फरार इन आरोपियों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि अपहरण, सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तराखंड राज्य में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शीघ्र अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed