फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Trupti, Himakshi and Bhumika topped the board exams

Sirmour News: बोर्ड परीक्षा में तृप्ति, हिमाक्षी और भूमिका रही अव्वल

Wed, 08 May 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Wed, 08 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Trupti, Himakshi and Bhumika topped the board exams
तृप्ति जगवंशी एथेना स्कूल
जिले के अधिकतर स्कूलों का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत
विज्ञापन

दाड़लाघाट, सुबाथू और कुनिहार में भी किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए दसवीं की परीक्षा में जिले के अधिकतर स्कूलों का परिणाम शतप्रतिशत रहा है। विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह भी हुए। एथेना पब्लिक स्कूल मेंं भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल में तृप्ति जगवंशी ने 97 फीसदी अंक लेकर प्रथम, मितिका शर्मा ने 96 फीसदी अंक लेकर दूसरा और कृतिका शर्मा ने 94 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा वंशिका वर्मा ने 92 फीसदी और भूमि ठाकुर ने 91 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। निदेशक एसके झा और प्रधानाचार्य डॉ. पद्मा झा ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को बेहतर परिणाम आने पर बधाई दी। साथ ही इसी प्रकार से निरंतर प्रयास करने के लिए कहा।
विज्ञापन

वहीं राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में हिमाक्षी ने 666 अंक लेकर प्रथम, सिमरन ने 648 अंक लेकर द्वितीय और गीतांजलि ने 647 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट की छात्रा भूमिका ठाकुर ने 52 अंक प्राप्त करके प्रथम, वरुण ठाकुर ने 647 अंक लेकर दूसरा और निखिल शर्मा ने 629 अंक प्राप्त तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सुजल रहा पहले स्थान पर
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफ्टू में इसुजल गर्ग ने 657 अंक के साथ पहला, कुमारी भारती और भूमिका ने 568 अंक से दूसरा और तीसरे स्थान पर कृत्तिका शर्मा ने 552 अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य स्मृति नेस्टा ने बधाई दी।

इनसेट
देलगी की हिमानी ने चमकाया नाम
सुबाथू (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलगी में हिमानी शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। वही 91.1 अंकित ने दूसरा और 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आरुषि ने तीसरा स्थान झटका है। प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा कश्यप ने बधाई दी।


इनसेट
सायरी स्कूल में लड़कियों का दबदबा
कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सायरी के परिणाम में लड़कियों ने दबदबा बनाकर बाजी मारी है। आंचल मेहता ने 671 अंक लेकर प्रथम, महक ने 636 अंक लेकर द्वितीय और आन्या ने 601 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर का दसवीं का परीक्षा परिणाम 78 फीसदी रहा। इसमें मानसी ने 96 फीसदी अंक लेकर प्रथम, कशिश ने 92 फीसदी अंक लेकर द्वितीय व मुकुल ने 87 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बढ़लग का परिणाम 82.6 प्रतिशत रहा। इनमें प्रथम स्थान पर अदिति ने 654, द्वितीय स्थान हर्ष 639 और तृतीय स्थान मुस्कान 635 ने विद्यालय का नाम रोशन किया।

तृप्ति जगवंशी एथेना स्कूल

तृप्ति जगवंशी एथेना स्कूल

तृप्ति जगवंशी एथेना स्कूल

तृप्ति जगवंशी एथेना स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed