{"_id":"6a86ed3b3aeda2106d01fde3","slug":"tribute-to-sardar-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1002-186586-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने की जरूरत : रीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने की जरूरत : रीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाणु बगोड़िया में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समारोह का आयोजन
विधायक ने की गुरु स्थान के परिसर विस्तार के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वीरवार को विकासखंड राजगढ़ के नाणु बगोड़िया में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समारोह आयोजित किया गया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में लोक संस्कृति कला मंच नाणु बगोड़िया की ओर से आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रीना कश्यप ने किया।
विधायक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण उन्हें सरदार की उपाधि मिली, जबकि देश की रियासतों के एकीकरण में उनके योगदान के चलते उन्हें लौह पुरुष कहा गया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है।
विधायक ने गुरु स्थान नाणु बगोड़िया के परिसर के विस्तार के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। समारोह में चंद्रशेखर ठाकुर और आशीष सिक्टा ने अपने विचार रखे। प्रेमपाल आर्य, देवेंद्र शास्त्री और पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लोक कलाकार एवं लोक साहित्यकार पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने की। इस दौरान लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने कहा कि देश को एकजुट और अखंड बनाने में सरदार पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रयासों से ही विभिन्न रियासतों का एकीकरण संभव हुआ और भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में मजबूत हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत राजगढ़ के अध्यक्ष विक्रम जैलदार, उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, डॉ. जोगेंद्र हाब्बी, गोपाल हाब्बी और रमेश धीमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।