फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tribute to rajiv ghandhi

Sirmour News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Thu, 20 Aug 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
tribute to rajiv ghandhi
भारत रतन एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कांग्रेस भवन में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सूचना क्रांति के जनक भारत रतन एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस भवन नाहन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता नाहन मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी ने की, जबकि विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक हैं। उनकी डिजिटल क्रांति ने भारत को समूचे विश्व में पहचान दिलाई। उन्होंने अपने जीवन को देश और देशवासियों की सेवा में समर्पित कर दिया। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।


मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर पर जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान, आराधना राणा, बॉबी चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed