फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tree fall down on house and lakhs rupees properity damage in devnagar ponta sahib

मकान पर गिरा पीपल का पेड़, लाखों का नुकसान

Sat, 11 Jun 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
tree fall down on house and lakhs rupees properity damage in devnagar ponta sahib
देवीनगर में मकान पर गिरे पेड़ को हटाती हाइड्रा मशीन। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देवीनगर गुरुद्वारा के समीप एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक रिहायशी मकान पर गिर गया। इससे एक महिला के तीन मंजिला भवन को लाखों की क्षति पहुंची है। सूचना मिलने पर तहसीलदार पांवटा साहिब मौके पर पहुंचे। स्थानीय क्षेत्र के पटवारी को क्षति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश और पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से बीस हजार फौरी सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में कार्यरत महिला अनिता देवी का देवीनगर गुरुद्वारा के समीप तीन मंजिला रिहायशी मकान है। विगत शुक्रवार को देर रात अचानक साथ लगता विशालकाय एक पीपल का पेड़ मकान पर आ गिरा। इससे मकान को लाखों की क्षति हुई है। साथ लगते एक अन्य मकान की सुरक्षा दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत ये रही कि किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तहसीलदार पांवटा साहिब, दमकल वाहन और अन्य कर्मचारियों के साथ मौके का मुआयना करने पहुंचे। मौके पर पेड़ की मकानों पर गिरी शाखाओं को काटने के लिए कटर की व्यवस्था की गई। शनिवार को भी सुबह से रिहायशी मकान पर गिरी शाखाओं को हटाने का कार्य जारी रहा। तहसीलदार ने स्थानीय क्षेत्र के पटवारी को शीघ्र क्षति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि शुक्रवार देर रात को पीपल का पेड़ गिरने से रिहायशी मकान को लाखों की क्षति हुई है। फिलहाल विशाल पेड़ की शाखाओं को हटाने का कार्य शीघ्र पूरा करने को टीम तैनात की है। प्रभावित महिला के परिवार को बीस हजार की फौरी सहायता राशि प्रदान की जा रही है। पटवारी क्षति रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed