{"_id":"1e6a28570474d2ec74096f2c0b794f7f","slug":"tree-cuting-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों के कटान पर वन विभाग ने वसूला 42 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों के कटान पर वन विभाग ने वसूला 42 हजार जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Mon, 15 Feb 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन परिक्षेत्र शिलाई की ओर से विगत दिनों आरक्षित वन भूमि देवथल में अवैध देवदार के पेड़ों को काटे जाने के मामले में अपनी डैमेज रिपोर्ट तैयार की है। वन विभाग ने इसके तहत 42 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। जबकि अन्य पेड़ की लकड़ी को तलाशने में विभाग अभी जुटा हुआ है। विभाग की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व देवथल के जंगलों में देवदार के पेड़ों को काटे जाने की सूचना विभाग को मिली थी। समीप के जंगल में दो पेड़ों को काटा पाया गया। विभाग ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। बाद में डीएफओ रेणुका ने मामले में सर्च वारंट जारी कर शिलाई वन परिक्षेत्र अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद विभाग ने मौके से 8 फट्टे एक नग देवदार के प्राप्त किए। वन परिक्षेत्र अधिकारी फतेह सिंह ने 42 हजार रुपये की डैमेज रिपोर्ट काटने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
-----