{"_id":"570d040a4f1c1b137e4a6ab8","slug":"traffic-jam-problen-in-nahan-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन शहर में जाम की समस्या हुई आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन शहर में जाम की समस्या हुई आम
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 12 Apr 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर में इन दिनों जाम की समस्या आम बनी हुई है। छोटी-बड़ी गाड़ियों के जगह-जगह पार्क होने एवं निजी स्कूल बसों के हर जगह रुकने से यह समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर हो रही है। यह सब कुछ देखते हुए भी प्रशासन हरकत में नहीं आ रहा है।
शहर के अमरपुर मोहल्ला निवासी वरिष्ठ नागरिक प्रेमपाल महिंद्रू ने कहा कि शहर की तंग सड़कों पर दोतरफा बड़े वाहन घूम रहे हैं। उनके सामान लादने व उतारने का समय निश्चित नहीं है जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है। इसके अलावा बाइकर्स व बुलेट चालक भी बिना किसी रोक टोक व साइलेंसर खोलकर शहर की सड़कों व गलियों में बेझिझक घूम रहे हैं जो बुजुर्ग, महिलाओं एवं बच्चों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने रोड सेफ्टी क्लब नाहन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाते हुए कहाकि उनकी ओर से जो निर्देश जारी किए जा रहे हैं उससे आम जनता को परेशानी हो रही है। वाहन चालकों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर में जाम की स्थिति एवं ट्रैफिक व्यवस्था से निपटने के लिए ठोस नियम बनाए जाने चाहिए।
विज्ञापन