{"_id":"570d04d74f1c1b3d7e4a6af9","slug":"tractor-hit-laburer-spot-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक ने मजदूर को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालक ने मजदूर को कुचला, मौत
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 12 Apr 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। थाना सदर नाहन के तहत सोमवार शाम को नाहन कच्चा टैंक के समीप एक ट्रैक्टर चालक ने सड़क से गुजर रहे मजदूर को टक्कर मार दी। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार चैत सिंह निवासी गांव जरग, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह पिछले 15 वर्षों से नाहन में मजदूरी का काम करता है। सोमवार रात करीब 9 बजे जब वह खजान सिंह पुत्र खयोटा राम निवासी जरग के साथ बस स्टैंड की ओर जा रहा था तो शराब ठेका कच्चा टैंक के समीप एक नीले रंग के ट्रैक्टर ने खजान सिंह को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि हादसा ट्रैक्टर चालक बबलू की लापरवाही से हुआ है।
विज्ञापन
उधर पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना पर धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन