फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tourist watching culture in trilokpur musium

सिरमौर संस्कृति संग्रहालय बना श्रद्घालुओं के आकर्षण का केंद्र

Mon, 04 Apr 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
tourist watching culture in trilokpur musium
त्रिलोकपुर स्थित सिरमौर संस्कृति संग्रहालय में हिमाचल की संस्कृति को निहारते बाहरी राज्यों से ? - फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिलोकपुर में स्थित सिरमौर संस्कृति संग्रहालय इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रोजाना इस संग्रहालय को देखने दो से तीन हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लोक संस्कृति से जुड़े इस संग्रहालय की आधारशिला 23 मार्च 2006 में तत्कालीन जिला उपायुक्त राजेंद्र सिंह नेगी ने एसडीएम व सहायक आयुक्त मनमोहन शर्मा की मौजूदगी में रखी थी।
विज्ञापन

नौ वर्ष के बाद 3 अप्रैल 2015 को भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने इसका लोकार्पण किया था। इस संग्रहालय में सिरमौर से जुड़ी प्राचीन पारंपरिक धरोहरों को संजोकर रखा गया है। इन धरोहरों में लकड़ी, तांबे व विशेष धातुओं से बने बर्तन, पारंपरिक वेशभूषा, खुदाई में मिली देवी-देवताओं की दुर्लभ मूर्तियां व मंदिरों के स्तंभ और अन्य अवशेष, आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व आंदोलनकारियों के छाया चित्र समेत अन्य कलाकृतियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के अलावा हरियाणा के कैथल, करनाल, पानीपत, हिसार, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, चंडीगढ़ व उत्तरप्रदेश के बरेली से आए श्रद्धालुओं में मोहित, विशाल, सुदेश, रोहित, दीपक, रश्मि देवी, प्रिंस व शिवम आदि ने बताया कि वह परिवार सहित वर्ष में दो बार नवरात्र के दिनों में त्रिलोकपुर माता के दर्शनों के लिए आते हैं लेकिन इस संग्रहालय को देखे बिना नहीं जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमें हिमाचल की लोक संस्कृति की जानकारी इस संग्रहालय के माध्यम से मिल रही है। बहरहाल, त्रिलोकपुर में स्थित ये लोक संस्कृति संग्रहालय सिरमौर व प्रदेश की संस्कृति व लोक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है।

संग्रहालय के प्रभारी चंदन शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु संग्रहालय देखने पहुंच रहे हैं। विशेषकर बच्चों व युवाओं में संग्रहालय को लेकर ज्यादा उत्सुकता दिखाई दे रही है।

त्रिलोकपुर स्थित सिरमौर संस्कृति संग्रहालय में हिमाचली परिधानों से सुसज्जित प्रतिमाएं।

त्रिलोकपुर स्थित सिरमौर संस्कृति संग्रहालय में हिमाचली परिधानों से सुसज्जित प्रतिमाएं।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed