{"_id":"60e9ad9d8ebc3e9e910c28c6","slug":"tourist-in-renuka-sirmaur-nahan-news-sml376442740","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर रेणुकाजी तीर्थ में लगा पर्यटकों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर रेणुकाजी तीर्थ में लगा पर्यटकों का तांता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। धार्मिक पर्यटन नगरी रेणुकाजी में शनिवार को पर्यटकों का तांता लगा रहा। पड़ोसी राज्यों से भारी संख्या में लोग रेणुका में आए। लोगों ने जहां रेणुका झील में नहाने का लुत्फ उठाया वहीं तितलियों के झुंड से वह रोमांचित नजर आए। लोग, तितलियों के झुंडों को अपने मोबाइल से कैद करते भी दिखे।
बता दें कि इन दिनों तितलियों का प्रजनन सीजन चला हुआ है। तितलियां भारी संख्या में रेणुका जी में विचरण कर रही हैं। जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पर्यटकों के आने से होटल कारोबारियों की भी पौ बारह रही। पर्यटन निगम के रेणुका होटल में शुक्रवार से ही 14 कमरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। निजी होटलों में भी भारी संख्या में लोग ठहरे हुए हैं।
रेणुका होटल के सहायक प्रबंधक भगत राम ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों का रुझान फिर बढ़ गया है। होटल कारोबार फिर से बढ़ता दिखाई दे रहा है।
--------------