फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tourism day celebrated in

Sirmour News: फासिल पार्क सुकेती में मनाया पर्यटन दिवस, कई जिज्ञासाओं का किया निवारण

Wed, 27 Sep 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
tourism day celebrated in
फासिल पार्क सुकेती में मनाया पर्यटन दिवस, कई जिज्ञासाओं का किया निवारण
विज्ञापन

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने लगाया शिविर, छात्रों को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। नाहन विकास खंड के गांव सुकेती में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग चंडीगढ़ ने बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस मनाया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कालाअंब के एक निजी फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में हरित विकास के साथ-साथ निवेश, सतत् विकास और समृद्धि के अनुरूप भू-पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। साथ में यह भी बताया गया कि विश्व में सामाजिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को कैसे प्रभावित करता है।
विज्ञापन


इस दौरान फार्मेसी कॉलेज कालाअंब के विद्यार्थियों ने शिवालिक जीवाश्म संग्रहालय में संग्रहित जीवाश्मों का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के भू-वैज्ञानिकों ने छात्रों को विभाग की कार्यप्रणाली और जीवाश्मों की खोज की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ-साथ भौगोलिक बनावट, भू-वैज्ञानिक महत्व और स्थिति के विषय पर भी जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों की जिज्ञासाओं का भी निवारण किया गया। ज्योलाॅजिकल सर्वे ऑफ इंडिया चंडीगढ़ के निदेशक अजय कुमार तलवार ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अपने आसपास के भू-गर्भ के बारे में जागरूक करना है।


विभाग सुकेती फॉसिल पार्क को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। इस मौके पर जीएसआई के निदेशक रमेश लैशराम, भू-वैज्ञानिक अश्विनी शर्मा, कुर्बान अली तारिक, हसदे दिलीप, निशांत व सविता कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed