फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tibtian communities womans strike against china in ponta sahib

तिब्बती समुदाय की महिलाओं ने पांवटा में चीन के खिलाफ निकाली रैली

Sun, 13 Mar 2022 12:14 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
tibtian communities womans strike against china in ponta sahib
पांवटा साहिब में चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते तिब्बती समुदाय की महिला विंग के क - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। तिब्बत राष्ट्र विद्रोह दिवस की 63वीं वर्षगांठ पर तिब्बतियन सेटलमेंट की महिलाओं ने चीन के खिलाफ पांवटा साहिब में रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने तिब्बतियों पर अत्याचार बंद हो के जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ महिलाओं ने संयुक्त राष्ट्र संघ से पंचेम लामा समेत अन्य राजनीतिक बंदियों को रिहा करवाने के लिए दबाव बनाने और चीन की दमनकारी नीतियों पर अंकुश लगाने की भी अपील की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय तिब्बती सेटलमेंट के महिला संगठन की भूपपुर इकाई अध्यक्ष पेमा व पुरुवाला की अध्यक्षा यंगला ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को तिब्बत मामले में आवाज उठा कर न्याय करना ही होगा। 14वें दलाई लामा के प्रतिनिधियों से वार्ता की जाए। जबरन बंदी बनाए गए पंचेम लामा को बिना शर्त रिहा करें। तिब्बत में मानवाधिकार स्थिति को चीन बेहतर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को तिब्बती महिला संगठनों ने भूपपुर से मुख्य बाजार होकर पांवटा लघु सचिवालय तक रैली निकाली। इस दौरान चीन के खिलाफ रैली में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मार्च 1959 को तिब्बत की राजधानी ल्हासा में चीन की नीतियों के खिलाफ विद्रोह को याद रखा जाएगा।
12 मार्च को तिब्बती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण दिन है। जब हजारों महिलाओं ने चीन के तिब्बत पर कब्जे का विरोध किया था। विद्रोह में सैकड़ों महिलाओं ने क्रू चीनी सैनिकों की कार्रवाई में जान गंवाई थी। आज तक तिब्बत के लोग विभिन्न राष्ट्रों में रहकर भी तिब्बत की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

चीन की दमनकारी नीतियों को रोकने के लिए भारत समेत विश्व समुदाय से सहायता मांग रहे हैं। आज तक भी तिब्बत में मानवाधिकारों की रक्षा, शांति व स्वतंत्रता को संघर्ष जारी है। इस दौरान तिब्बतियन सेटलमेंट पांवटा भूपपुर और पुरुवाला तिब्बतन सेटलमेंट इकाई की महिला पदाधिकारी और सदस्यों ने रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed