{"_id":"f8b9de9b6edf8ea8902ad8099b62e42f","slug":"three-person-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी को आग के हवाले करने वाले 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी को आग के हवाले करने वाले 3 गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Mon, 15 Feb 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र पच्छाद के अंतर्गत सराहां क्षेत्र के चंबोड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति की स्कूटी को आग लगाकर नष्ट करने के मामले में सराहां पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा है। गिरफ्तार व्यक्तियों में कथाड़ निवासी सुनील कुमार, टिक्करी पझेली निवासी धर्म प्रकाश तथा बड़माना निवासी मुनीष कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती वीरवार को सराहां पंचायत के चंबोड़ा गांव निवासी सुनील कुमार की स्कूटी नंबर एचपी71-3959 को कुछ शातिरों ने आग लगाकर जला दिया था। बाद में पीड़ित व्यक्ति ने मामला पुलिस में दर्ज करवाया जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 435, 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
------