फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Those accused of spreading religious frenzy

धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को कतई भी बक्शा नहीं किया जाएगा: संजय कुंडू

Fri, 20 May 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Those accused of spreading religious frenzy
धौलाकुआं में सद्भावना संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते डीजीपी संजय कुंडू। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोपियों को कतई बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों के आरोपियों पर धर्म-जाति के आधार पर नहीं, बल्कि आपराधिक साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

धौलाकुआं में सद्भावना बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि पांवटा साहिब और माजरा क्षेत्र आपराधिक मामलों में संवेदनशील है। इसलिए पांवटा साहिब में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिठाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं, माजरा में डीएसपी पद के लिए भी अलग से प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि माजरा मामले से सीख ली गई है। सद्भावना संवाद में फैसला लिया गया है कि सभी समुदायों की सद्भावना कमेटी का गठन होगा। कमेटी की बैठकों में आपसी भाईचारे और सौहार्द कायम रखने तथा युवा वर्ग से भी सामंजस्य बनाया जाएगा। पुलिस थानों में स्टाफ की कमी दूर होगी। क्षेत्र में किरायेदार, रेहड़ी-फड़ी संचालकों की वेरिफिकेशन जरूरी हो। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक डॉ. राजीव बिंदल, डीआईजी हिमांशु मिश्रा, जिलाधीश रामकुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जामवाल, एसपी छठी बटालियन धौलाकुआं शुभ्रा तिवारी, एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, डीएसपी बीर बहादुर, डीएसपी भीष्म ठाकुर और प्रवीण पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माजरा थाने का किया निरीक्षण
धौलाकुआं में सद्भावना बैठक के बाद डीजीपी संजय कुंडू ने माजरा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी ने स्थानीय स्टाफ के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को भी जाना। थाना भवन और स्टाफ की कमी समेत अन्य मांगों को सुना। इस दौरान आपराधिक मामलों पर चर्चा के बाद जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed