फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   thirty four lakhs budget pass in rajgarh hospital rks

राजगढ़ अस्पताल में आरकेएस का 34 लाख का बजट पास

Tue, 29 Mar 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Tue, 29 Mar 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
thirty four lakhs budget pass in rajgarh hospital rks
मुक्तसर के अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

सिविल अस्पताल राजगढ़ की रोगी कल्याण समिति ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए करीब 34 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव पारित किया। समिति की बैठक अध्यक्ष एवं एसडीएम राणा प्रीतपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें अस्पताल में आधुनिक तकनीक वाला रक्त जांच का एनालाइजर लगेगा जिसमें खून की सभी प्रकार की गहनता से जांच संभव हो पाएगी।

विज्ञापन


समिति ने यह निर्णय भी लिया कि इस मशीन के लग जाने के बाद खून जांच की दरों को बढ़ाकर अन्य जिला अस्पतालों के बराबर किया जाएगा। समिति की सचिव व चिकित्सालय प्रभारी डॉ. उमा शर्मा ने सदस्यों को बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में रोगी कल्याण समिति की आय 33 लाख 74 हजार रुपये हुई जबकि खर्च 18 लाख 98 हजार 589 रुपये हुआ। सबसे अधिक आय टेस्टिंग लैब से करीब आठ लाख रुपये हुई, जबकि सबसे अधिक नुकसान अस्पताल की एंबुलेंस में हुआ।
विज्ञापन


 समिति ने अत्याधुनिक खून जांच की मशीन खरीदकर इस आय को बढ़ाने तथा ऑक्सीजन आदि उपकरण खरीदने का भी निर्णय लिया। जबकि पुराने भवन के रंगरोगन करने व स्पेशल वार्ड, आपात कालीन कक्ष तथा अन्य मरम्मत के कार्यों का भी प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाने के लिए भी उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया ताकि लोगों को यह सुविधा सही ढंग से मिल सके। रोगी कल्याण समिति द्वारा रखे गए कर्मियों के वेतन में सात सौ रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में खंड विकास अधिकारी डीआर चंदेल, सीडीपीओ मीना सूद, एसडीओ सिंचाई एसके गुप्ता, डॉ. हितेंद्र, नरेंद्र ठाकुर, मीरा कश्यप, इंद्रा पुंडीर, विवेक शर्मा व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed