फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   thirteen roads no dpr

13 सड़कों की नहीं बनी डीपीआर

Sun, 17 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 17 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
thirteen roads no dpr
uttarakhand road - फोटो : अमरउजाला

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की 13 सड़कों की डीपीआर अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। विभागों में आपसी तालमेल की कमी के कारण सड़कों का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इस वजह से 2019 तक पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली सड़कों का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा। इस मामले को लेकर नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखा है।
 बिंदल ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों के बाद भी डीपीआर तैयार नहीं हो पा रही हैं। सरकार ने विभागों को विभिन्न योजनाओं की डीपीआर दिसंबर 2016 से पूर्व भिजवाने के फरमान दिए थे, लेकिन विभाग इन फरमानों पर गौर नहीं कर रहे हैं। लिहाजा योजनाओं के निर्माण कार्यों में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

 विधायक ने पत्र में साफ कहा है कि डीपीआर लंबित होने की वजह भी विभागों के आपसी तालमेल की कमी है। योजनाओं की डीपीआर तैयार करने के लिए सरकार ने विभागों की संयुक्त मीटिंग करने के आदेश भी दिए थे मगर अभी तक इस संदर्भ में कोई बैठक नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से विभिन्न विभागों को कड़े निर्देश देकर निर्धारित समयावधि पर डीपीआर तैयार करने की मांग की है ताकि इनका निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
इन सड़कों की नहीं बनी डीपीआर
नाहन विस की पुड़ला, कौलावालांभूड़-नीमावाला सड़क, सलानी-टेड़ी बरोटी, कठाना-दंधोली-चुंजर जोहड़ी, अपर जामनी-बड़ोन कठाना सड़क की फोरेस्ट क्लीयरेंस की वजह से लटकी है। तालों के लिए बनने वाली सड़क को फोरेस्ट विभाग ने रिजेक्ट किया है। झाजड़ सड़क की डीपीआर भी फोरेस्ट कारणों से रुकी है। आरवाली काटली-पंजाहल वाया रैन पिरगड़ी सड़क की डीपीआर राजस्व विभाग व फोरेस्ट विभाग के आपसी मतभेद से सिरे नहीं चढ़ पाई है। शंभुवाला-नलका संभालका, नौणी, मातर-भेड़ों, ढाकवाली-गणेश का बाग व बनोग खैरी सड़क की डीपीआर अन्य कारणों से नहीं बन पाई है। इसके अलावा विधायक प्राथमिकता की सात सड़कों की डीपीआर भी लंबित है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed