{"_id":"6a79b682034b9e980a0ba238","slug":"third-bike-burnt-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-185739-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में फिर बाइक में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में फिर बाइक में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू
विज्ञापन
नाहन के गुन्नूघाट में बाइक में लगी आग पर काबू पाती टीम। स्रोत विभाग
-गुन्नूघाट बस स्टॉप के पास हुआ हादसा, करीब 50 हजार रुपये का नुकसान
-शुक्रवार को बनोग में बाइक फूंकने और गुन्नूघाट में दूसरी बाइक में आग लगने के बाद फिर सामने आया तीसरा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात गुन्नूघाट बस स्टैंड के समीप एक पल्सर मोटरसाइकिल में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हादसे में बाइक की प्लास्टिक बॉडी, वायरिंग, सीट कवर और मडगार्ड जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
गुन्नूघाट निवासी शकिरम ने फायर स्टेशन को मोटरसाइकिल में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी वाहन के साथ रवाना हुए और करीब दो मिनट में मौके पर पहुंचे। टीम ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग से पल्सर मोटरसाइकिल की प्लास्टिक बॉडी, वायरिंग, सीट कवर और मडगार्ड पूरी तरह जल गए। दमकल विभाग की तत्परता के कारण बाइक के टायरों सहित अन्य महत्वपूर्ण और कीमती हिस्सों को जलने से बचा लिया गया।
उधर, कमांडेंट होमगार्ड टीआर शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने पर नाहन की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
--
तीन दिन में बाइक में आग की तीन घटनाएं
नाहन शहर में हाल के दिनों में बाइक में आग लगने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को बनोग क्षेत्र में एक खड़ी बाइक को कथित तौर पर आग लगाकर नष्ट कर दिया गया था, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसी दिन गुन्नूघाट क्षेत्र में भी एक अन्य बाइक में अचानक आग लगने का मामला सामने आया था। अब रविवार रात गुन्नूघाट बस स्टैंड के पास पल्सर बाइक में आग लगने की घटना से लोगों की चिंता बढ़ी है।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
-शुक्रवार को बनोग में बाइक फूंकने और गुन्नूघाट में दूसरी बाइक में आग लगने के बाद फिर सामने आया तीसरा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात गुन्नूघाट बस स्टैंड के समीप एक पल्सर मोटरसाइकिल में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हादसे में बाइक की प्लास्टिक बॉडी, वायरिंग, सीट कवर और मडगार्ड जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
गुन्नूघाट निवासी शकिरम ने फायर स्टेशन को मोटरसाइकिल में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी वाहन के साथ रवाना हुए और करीब दो मिनट में मौके पर पहुंचे। टीम ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग से पल्सर मोटरसाइकिल की प्लास्टिक बॉडी, वायरिंग, सीट कवर और मडगार्ड पूरी तरह जल गए। दमकल विभाग की तत्परता के कारण बाइक के टायरों सहित अन्य महत्वपूर्ण और कीमती हिस्सों को जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
उधर, कमांडेंट होमगार्ड टीआर शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने पर नाहन की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
तीन दिन में बाइक में आग की तीन घटनाएं
नाहन शहर में हाल के दिनों में बाइक में आग लगने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को बनोग क्षेत्र में एक खड़ी बाइक को कथित तौर पर आग लगाकर नष्ट कर दिया गया था, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसी दिन गुन्नूघाट क्षेत्र में भी एक अन्य बाइक में अचानक आग लगने का मामला सामने आया था। अब रविवार रात गुन्नूघाट बस स्टैंड के पास पल्सर बाइक में आग लगने की घटना से लोगों की चिंता बढ़ी है।