फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   thikri pahra in ponta

Sirmour News: बेलगाम ट्रालों पर नकेल के लिए ग्रामीणों ने लगाया ठीकरी पहरा

Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
thikri pahra in ponta
ठीकरी पहरा लगा कर वाहन को निर्धारित समय से पहले पांवटा साहिब में प्रवेश करने से रोकते मंच के अ
समय से पहले प्रवेश रोकने और रफ्तार पर अंकुश लगाने को देर रात महादेव चौक पर जुटे लोग, पुलिस ने किए 10 चालान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में खनन सामग्री लेकर दौड़ रहे तेज रफ्तार ट्रालों और ट्रकों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार रात स्थानीय लोगों ने महादेव चौक पर ठीकरी पहरा लगाया। जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित समय से पहले क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को रोका गया। इस दौरान पांवटा साहिब थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट अथवा नंबर छिपाने वाले 10 ट्रालों के चालान किए।
श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान और सिरमौर निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह पुलेवाल की अगुवाई में लगाए गए इस पहरे का उद्देश्य रिहायशी क्षेत्रों में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे सड़क हादसों में लोगों के घायल होने और जान गंवाने के मामले सामने आ रहे हैं। तेज रफ्तार ट्रालों की चपेट में आने से गोवंश भी घायल हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि कई ट्राले निर्धारित प्रवेश समय से पहले ही क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। इसके अलावा कुछ वाहनों की नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर नंबर छिपाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की मांग पहले ही जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और पुलिस के समक्ष उठाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहरे के दौरान खनन सामग्री लेकर आने वाले ट्रालों और ट्रकों को रात 10 बजे से पहले पांवटा साहिब क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। वाहन चालकों को शहरी क्षेत्र में 30 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार नहीं रखने की हिदायत दी गई। मंच अध्यक्ष ने कहा कि व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ी भीड़ की जरूरत नहीं है। प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने के लिए कुछ जागरूक लोग भी आगे आएं तो मनमाने ढंग से चलने वाले बाहरी राज्यों के ट्रालों और डंपरों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए विभिन्न संस्थाओं और प्रभावित ग्रामीणों को साथ लेकर आगे भी ठीकरी पहरा जारी रखा जाएगा।

------------
पहले भी ग्रामीणों ने लगाया था पहरा
इससे पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने बद्रीपुर-तारुवाला मार्ग पर रिहायशी इलाकों से तेज रफ्तार में गुजरने वाले हरियाणा के ट्रालों के खिलाफ ठीकरी पहरा लगाया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर गांवों के बीच से इन ट्रालों के आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।-----------

ठीकरी पहरा लगा कर वाहन को निर्धारित  समय से पहले पांवटा साहिब में प्रवेश करने से रोकते मंच के अ

ठीकरी पहरा लगा कर वाहन को निर्धारित समय से पहले पांवटा साहिब में प्रवेश करने से रोकते मंच के अ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed