{"_id":"6735f5854afd3c3672087c96","slug":"there-was-a-fire-in-the-month-of-sawan-and-my-head-is-very-cute-the-song-stole-the-show-nahan-news-c-177-1-nhn1001-136688-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सावन में लग गई आग.., और मेरा सिरमौर बड़ा प्यारा.., गीत ने लूटी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सावन में लग गई आग.., और मेरा सिरमौर बड़ा प्यारा.., गीत ने लूटी महफिल
Thu, 14 Nov 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी में प्रस्तुति देते कलाकार अमित शर्मा। संवाद
सचित्र-- रेणुका मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने मचाई धूम
अंतरराष्ट्रीय मेले की सांस्कृतिक संध्या में सीटें छोड़कर थिरकने लगे लोग
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के मंझे हुए लोक कलाकारों ने खूब रंग जमाया। लोक कलाकार ठाकुर रघुवीर सिंह ने मंच पर कदम रखते ही सबसे पहले अपने प्रसिद्ध सिरमौर लोकगीत मेरा सिरमौर बड़ा प्यारा.., सुनाकर समां बांध दिया। उन्होंने रेणुका माईये महा माईए.., पैनी दाचिए.., आई न कोई चिट्ठी मेरी राम की.., व रोहडू जाना मेरी आमिये.., एक के बाद एक गीतों पर ऐसी महफिल लूटी कि मुख्यातिथि और दर्शक अपनी कुर्सियां छोड़कर थिरकते नजर आए।
कलाकार अमित शर्मा ने एक हसीना थी एक दीवाना था.., मैं निकला गड्डी लेके.., रंग बरसे भीगे चुनरवाली.., सावन में लग गई आग..., व यमा-यमा यमा-यमा है खूबसूरत जहां.., गीत सुनाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
इससे पूर्व लोक गायक डॉ. मदन झाल्टा के मंच पर कदम रखते ही दर्शकों की सीटियों और तालियों से उनका स्वागत किया। उन्होंने छुमकुआ रहे कालिया जुग्गा छुमकुआ रे.., परदेसिया ये सच है पिया.., सावन में लग गई आग.., गिरी रे गिरी जब से यह नजर गिरी.., मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है..., व टेंशन नहीं लेने का.., आदि कई फिल्मी गाने गाकर दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोडी। इसके अलावा कलाकार निखिल, जेपी शर्मा व काकू चौहान सहित दर्जनों दर्शकों ने अपनी प्रस्तुतियों के जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के कलाकारों ने महानंदा देवी महोत्सव गीत से दर्शकों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू करवाया। शिरगुल महाराज सांस्कृतिक दल शिमला के लोक कलाकार भी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ गए।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने भी इस संध्या का जमकर आनंद उठाया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एलआर वर्मा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, रेणुका ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, महासचिव मित्र सिंह तोमर, बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर व राज्य सहकारी बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहन सहित अन्य गणमान्य लोग व हजारों दर्शक मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -