फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The Municipal Council will conduct a survey to collect house tax of Rs 80 lakh.

Sirmour News: 80 लाख के गृहकर वसूली के लिए नगर परिषद करेगी सर्वे

Thu, 09 Oct 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council will conduct a survey to collect house tax of Rs 80 lakh.
बार-बार नोटिस देने पर लोग जमा नहीं करवा रहे बकाया
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रही नगर परिषद के लिए गृहकर वसूलना टेढ़ी खीर
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। काेलकाता के बाद दूसरी सबसे पुरानी नगर परिषद नाहन आर्थिक तंगी से जूझ रही है। नगर परिषद को अपना ही पैसा समय पर नहीं मिल पा रसी है, जिससे शहर के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अब नगर परिषद लगभग 80 लाख रुपये के गृहकर वसूलने के लिए नए सिरे से सर्वे करने की तैयारी कर रही है।
नगर परिषद नाहन का हर साल गृहकर का वसूली का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब आंकड़ा लगभग एक करोड़ के करीब पहुंच गया है। नोटिस भी अकसर बेअसर साबित हो रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद नए सिरे से शहर में गृहकर को लेकर सर्वे करने की योजना बना रही है। सरकार द्वारा तय किए नए मापदंडों के अनुसार सर्वे होगा। परिषद किसी एजेंसी को भी इसकी जिम्मेदारी सौंप सकती है ताकि कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

शहर लगातार फैल रहा है। वर्ष 1868 में रिसायतकाल के दौरान बनी नगर परिषद के अधीन यहां केवल पहाड़ पर बने घर थे। अब शहर बनोग तक फैल गया है। शहर में प्लॉटिंग का काम तेज गति से चल रहा है। रेणुका बांध को लेकर काम तेज होने के बाद इस प्रक्रिया में और तेजी आई है। बड़ी संख्या में लोग यहां बसने लगे हैं। इसके अलावा शिक्षा, अन्य सुविधाओं और नौकरीपेशा लोगों के आने से भी शहर में आबादी बढ़ी है। ऐसे में नगर परिषद की आमदनी बढ़ रही है, लेकिन गृहकर वसूली चुनौती बनती जा रही है। शहरवासी भी अकसर नगर परिषद की गृहकर वसूली में खामियों का हवाला देते रहे हैं। नगर परिषद एनओसी आदि जारी करने के दौरान गृहकर वसूलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने ही भवन का निर्माण लटका
आर्थिक तंगी का आलम यह है कि नगर परिषद के अपने बहुमंजिला कार्यालय भवन का निर्माण बजट की कमी के कारण लटका है। वर्तमान में केवल दो तल की पार्किंग ही नगर परिषद बना पाई है। नगर परिषद लगभग 3-4 वर्षों से अपना कार्यालय विश्राम गृह में चला रही है। इसके लिए परिषद सरकार की तरफ टकटकी लगाए हुए है।

नगर परिषद का लगभग 80 लाख रुपये का गृहकर लंबित है। गृहकर की वसूली के लिए सर्वे करवाने की योजना बनाई जा रही है। एजेंसी से सर्वे पर भी विचार किया जा रहा है। पैसों की कमी से विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
-संजय कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed