Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The Kayakalp team inspected the arrangements at Nahan Hospital.

Sirmour News: कायाकल्प की टीम ने नाहन अस्पताल की जांचीं व्यवस्थाएं

Thu, 08 Jan 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The Kayakalp team inspected the arrangements at Nahan Hospital.
अस्पताल में ओपीडी, वार्ड, सफाई और व्यवस्थाओं का किया मूल्यांकन
विज्ञापन

स्वच्छता में प्रदेश स्तर पर इनाम पाने के लिए प्रबंधन ने की हैं तैयारियां

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन का कायाकल्प टीम ने दौरा किया। दो सदस्यीय टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया।
टीम में शिमला से डॉ. अकांक्षा और डॉ. इशा शामिल रहीं। उन्होंने अस्पताल स्टाफ से सवाल-जवाब किए। इस दौरान स्थानीय स्तर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणू चौहान, सीएमओ कार्यालय से डॉ. विधि, नोडल अधिकारी डॉ. रेशम सिंह सहित पूनम, प्रशन कौर, रंजना, सरिता, मीना, जमना, रिंपू, सुलक्षणा, प्रतिभा और मीना मौजूद रहीं।
टीम ने अस्पताल की ओपीडी, वार्डों, ऑपरेशन थिएटर, लैब, दवा भंडार, शौचालयों सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। इसके अलावा अस्पताल में साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, रोगियों की सुविधा और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को भी परखा गया। इस दौरान कर्मचारियों से सवाल-जवाब भी किए गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों से अग्निशमन यंत्रों सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई। इसके अलावा प्रशिक्षु चिकित्सकों से हाथों की सफाई की प्रक्रिया और भर्ती के दौरान रोगियों को दी जाने वाली हिदायतों को लेकर भी सवाल किए गए। टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती रोगियों से बातचीत कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। खासकर सफाई व्यवस्था को लेकर रोगियों से फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने अस्पताल की रसोई का भी निरीक्षण किया। यहां राशन की जांच की गई और मौके पर कम राशन पाए जाने को लेकर सवाल उठाए गए। इसके अलावा रोगियों को दी जाने वाली डाइट को लेकर कर्मचारियों से बातचीत की गई और सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।
बता दें कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने निरीक्षण को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां तेज कर रखी थीं। ओपीडी और वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उपकरणों को व्यवस्थित किया गया तथा सूचना बोर्ड, शिकायत निवारण व्यवस्था और पेयजल जैसी सुविधाओं को भी दुरुस्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की ओर से कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। इसके तहत अव्वल रहने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को नकद पुरस्कार राशि दी जाती है। इसका अधिकांश हिस्सा स्वास्थ्य संस्थान के विकास पर खर्च किया जाता है। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों ने बताया कि टीम ने निरीक्षण के दौरान कहा है कि दो साल पहले की तुलना में अब काफी सुधार हुआ है। उम्मीद है कि इस बार मेडिकल कॉलेज मूल्यांकन मानकों पर खरा उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed