{"_id":"677e80fe5757fedad60448d4","slug":"teachers-unions-meeting-nahan-news-c-177-1-ssml1028-140752-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर जिला में शिक्षा क्षेत्र के गुणात्मक सुधार हेतु होंगे संयुक्त प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर जिला में शिक्षा क्षेत्र के गुणात्मक सुधार हेतु होंगे संयुक्त प्रयास
विज्ञापन
सचित्र--
जिले में शिक्षा क्षेत्र के गुणात्मक सुधार के लिए होंगे संयुक्त प्रयास
शिक्षक संगठनों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने की बैठक
भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर अवकाश प्रदान की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा उप निदेशक उच्च जिला सिरमौर के आग्रह पर मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य संघ, हिमाचल प्रदेश विद्याएं प्रवक्ता संघ, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा संघ, डीपीई संघ, पीईटी यूनियन, एचजीटीयू, प्राथमिक शिक्षक संघ, अखिल भारतीय शिक्षक संघ आदि विभिन्न शिक्षक संगठनों की शिक्षा उप निदेशक उच्च डॉ. हिमेंद्र बाली, शिक्षा उप-निदेशक प्रारंभिक राजीव ठाकुर, शिक्षा उप निदेशक निरीक्षण एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा रीता गुप्ता के साथ डाइट नाहन में बैठक हुई।
इसमें सभी शिक्षक संगठनों ने अवकाश के बारे में अपने-अपने सुझाव दिए और आग्रह किया कि जिला सिरमौर की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रख कर संगठनों के सुझाव के अनुरूप अवकाश प्रदान किया जाए।
सभी संगठन प्रतिनिधियों ने तीनों उपनिदेशकों को शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा के हित में प्रारंभ की जा रही सभी योजनाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाने में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया और आशा व्यक्त की कि विभाग की ओर से भी शिक्षकों संबंधी सभी मुद्दों को तत्परता से शिक्षा निदेशालय तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
जिला उपनिदेशक गुणात्मक शिक्षा कुमारी रीता गुप्ता ने गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षक संगठनों के महत्व पर प्रकाश डाला और आह्वान किया कि सभी शिक्षक संगठन शिक्षा विभाग में सिरमौर में गुणात्मक शिक्षा के लिए सुधार में सहयोग करें और स्वयं व्यावहारिक सुझाव जिला उपनिदेशक कार्यालय तक पहुंचाएं ताकि सरकार तथा शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं को व्यावहारिक रूप दिया जा सके।
तीनों उपनिदेशकों और सभी शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सिरमौर में बेहतर शिक्षा के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर सहमति बनाई और इसी विषय पर एक संयुक्त समूह गठित किया गया। जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय समग्र शिक्षा ने इस बैठक को सफल बनाने में सभी शिक्षक संघों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के जिला प्रधान सुरेंद्र पुंडीर, महासचिव डॉ. आईडी राही, मधु पुंडीर वरिष्ठ प्रधान प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, संजय कुमार जिला प्रधान डीपीई संघ जिला सिरमौर, ऋषि पाल शर्मा राज्य सलाकार शिक्षक महासंघ, वीरभद्र नेगी जिला प्रधान एचजीटीयू, देव राज ठाकुर राज्य सलाहकार एचजीटीयू, राजेश दत्त शर्मा जिला प्रधान विज्ञान शिक्षक संघ, विजेश कुमार अत्रि जिला प्रधान कला स्नातक शिक्षक संघ, वेद प्रकाश पराशर जिला प्रधान संस्कृत संघ जिला सिरमौर, माया राम कपूर जिला प्रधान पीईटी संघ, वीर सिंह ठाकुर जिला प्रधान भाषा अध्यापक संघ, सुख दर्शन ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान प्राथमिक शिक्षक संघ, लक्ष्मण सिंह नेगी महासचिव प्राथमिक शिक्षक संघ आदि ने भाग लिया।
-- -संवाद