फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teachers on deputation in haryas and bhavai balich scoolsstudent facing problem

प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहे हरयास और भवाई बलीच स्कूल

Mon, 30 May 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
teachers on deputation in haryas and bhavai balich scoolsstudent facing problem
ददाहू (सिरमौर)। शिक्षा खंड ददाहू के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्कूल हरयास और बलीच स्कूल में नियमित अध्यापक नहीं है। ये दोनों स्कूल प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अध्यापकों के सहारे चल रहे हैं। ऐसे में इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 86 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरयास में स्वीकृत जेबीटी के दोनों पद वर्ष 2021 से खाली चल रहे हैं। फिलहाल पाठशाला में पढ़ाई का कार्य केंद्र पाठशाला भाटगढ़ के अधीनस्थ स्कूलों के अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहा है।
विज्ञापन

इस स्कूल में 39 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल की एसएमसी ने शिक्षा उपनिदेशक, स्थानीय विधायक, शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर यहां नियमित अध्यापकों की नियुक्ति का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवाई बलीच भी प्रतिनियुक्ति अध्यापक के सहारे चल रही है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को पढ़ाई करने में आ रही है क्योंकि केंद्रीय पाठशाला के अंतर्गत आने वाले स्कूलों से अध्यापक यहां भेजे जाते हैं। ऐसे में कुछ दिन एक अध्यापक आता है तो कुछ दिन दूसरा। बच्चों को विषय पढ़ने को लेकर भी असमंजस बना रहता है।
स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह, सुरेंद्र, संतोष, अनिल द्वारका आदि ने बताया कि 21 अप्रैल, 2021 को यहां तैनात अध्यापक की मृत्यु के बाद पद खाली चल रहा है। इसके बाद स्कूल में किसी नियमित अध्यापक को नहीं भेजा गया है। स्कूल में वर्तमान में 47 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उक्त लोगों ने विभाग और सरकार से पदों को भरने की मांग की है।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रक्षा गुप्ता ने बताया कि दोनों स्कूलों में रिक्त पदों के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल केंद्रीय पाठशाला के अधीन आने वाले अन्य स्कूलों से प्रतिनियुक्ति पर स्टाफ भेज कर शैक्षणिक कार्य करवाया जा रहा है।

--
बेहतर शिक्षा देने के दावे फेल : सुनील
अंतरराष्ट्रीय धावक और आप नेता सुनील शर्मा ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला भवाई बलीच में नियमित अध्यापक नहीं है। उन्होंने हाल ही में इस स्कूल का दौरा किया तो पाया कि यहां नियमित अध्यापक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर शिक्षा देने के दावे करती है लेकिन धरातल पर स्थिति शून्य है। क्षेत्र के बहुत सारे ऐसे स्कूल हैं, जो प्रतिनियुक्ति अध्यापकों के सहारे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed