{"_id":"6508472b11e50e758906c874","slug":"teachers-learnt-about-students-importants-nahan-news-c-177-1-ssml1028-8566-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे भी ईज्जत चाहते हैं, पहले बच्चों को खुद दें सम्मान: एकता शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे भी ईज्जत चाहते हैं, पहले बच्चों को खुद दें सम्मान: एकता शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र-- -
बच्चे भी इज्जत चाहते हैं, पहले बच्चों को खुद दें सम्मान : एकता शर्मा
शिक्षकों से कहा, बच्चा कोई नया आइडिया लेकर आए तो उसे करें स्वीकार
डाइट नाहन में शिक्षकों को समझाया आजकल के बच्चे किसी से नहीं है कम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हम शिक्षक बन गए हैं। इस अहम को अपने से दूर रखें। जब कोई बच्चा नया आइडिया लेकर आपके सामने आए तो उसे स्वीकार करें।
बच्चे भी इज्जत चाहते हैं। शिक्षक को चाहिए वह पहले खुद बच्चों का सम्मान करें। ये बात स्रोत व्यक्ति एकता शर्मा ने डाइट नाहन में आयोजित कार्यशाला के दौरान कही।
उन्होंने कहाकि एक छोटा सा बच्चा भी हमें बहुत कुछ सीखा सकता है, उसे कम न आंके। स्कूल में किसी बच्चे में हिचक है, डर है तो शिक्षक का फर्ज है उसे दूर करे और मंच पर लाकर उसका डर दूर करें। इससे वह बच्चा जरूर किसी न किसी क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेगा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में विद्यालय के सामान्य मुद्दों के समाधान को लेकर सोमवार को छह दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसका शुभारंभ डाइट के उपप्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए जेबीटी, ओटी और टीजीटी अध्यापक भाग ले रहे हैं। उप-प्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज ने इस कार्यशाला के लिए सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और सामान्य मुद्दों पर चर्चा की।
अध्यापक प्रशिक्षण के जिला समन्वयक संतराम शर्मा ने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन लगभग 150 शिक्षक मौजूद रहे। यह अध्यापक जिला सिरमौर के विभिन्न शिक्षा खंडों से बुलाए गए हैं।
इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में आने वाले सामान्य मुद्दों को किस प्रकार समझा जाए और उनका समाधान किस प्रकार किया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी।
कार्यशाला में समग्र शिक्षा की ओर से चलाई जा रही है विभिन्न इंटरवेंशन की जानकारी दी जाएगी। पहले दिन एनईपी 2020, एनएएसआर पीडब्ल्यू एक्ट, आदि विषयों को भी मूल रूप से अध्यापकों के समक्ष रखा गया। संवाद
-- -