फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teachers day celebrated in sirmaure

शिक्षक दिवस पर सिरमौर में जश्न

Mon, 05 Sep 2016 11:14 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 05 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के विभिन्न स्कूलों में सोमवार को शिक्षक दिवस की धूम रही। अपने-अपने गुरुओं के सम्मान में विभिन्न स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। स्कूली बच्चों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

राजकीय उच्च पाठशाला कैंट के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य देवेंद्र लवाणा ने स्कूली छात्रों को शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी दी। उधर, अंजुमन इस्लामिया मिडल स्कूल नाहन में भी स्कूली बच्चों ने अपने अध्यापकों को उपहार भी दिए। मुख्याध्यापिका किरण बाला, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष याकूब बेग, रामकिशन शर्मा, मोलाना अब्दुल रऊफ, हाफिज मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पाइनवुड हिल पब्लिक हाई स्कूल जमटा में कार्यक्रम हुआ। शिक्षकों ने महान अध्यापकों के जीवन पर भी प्रकाश डाला। स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश ठाकुर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ईश्वरचंद विद्यासागर, श्रीनिवासन रामानुजन, सत्येंद्रनाथ बोस, ज्योतिबा फुले,  सर सैय्यद अहमद खान जैसे महान शिक्षकों के अलावा विश्व गुरुओं का दर्शन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई स्कूल बोहलियों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सातवीं कक्षा की अंजलि ने सबसे बढ़िया पेंटिंग बनाकर पहले स्थान पर बाजी मारी। शिवानी ने दूसरा व विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्याकुंज पब्लिक हाई स्कूल विक्रमबाग में शिक्षक दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल की शीतल, भूमिका व ज्योति ने महान शिक्षकों की उपलब्धियों व उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल सोनिया ठाकुर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एक महान शिक्षक बनने के लिए छात्रों को जानकारी दी।

सैनवाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में इस अवसर पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में लक्ष्मी सदन की पूनम ने पहला, सरोजनी सदन की भवानी ने दूसरा व टैगोर सदन की कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया। एकलगान में हिमानी, रीना व नीलाक्षी, नाटक में टैगोर सदन, लक्ष्मी सदन व शिवाजी सदन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। उधर, कैरियर अकादमी में भी अध्यापक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अकादमी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। स्कूल के चेयरमैन एसएस राठी ने स्कूल के महत्व के बारे जानकारी दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed