फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swaran samaj strike for their demand in nahan on monday

सवर्ण समाज के लोगों की गिरफ्तारियों के विरोध में नाहन में मौन प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
swaran samaj strike for their demand in nahan on monday
नाहन में उपायुक्त को ज्ञापन देने जाते देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण संगठन की सिरमौर ? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सवर्ण आयोग के गठन को लेकर देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और देवभूमि सवर्ण संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में सवर्ण नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सवर्ण समाज से जुड़े सैकड़ों लोगों ने मौन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान काली पट्टियां (मास्क) लगाकर सवर्ण समाज के लोगों ने चौगान मैदान से डीसी कार्यालय तक शांतिपूर्वक विरोध रैली निकाली जहां उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम के माध्यम से प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन में जल्द से जल्द सवर्ण समाज के नेताओं व कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में शांतिपूर्वक धरना भी दिया।
विज्ञापन

बता दें कि सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर हाल ही में शिमला में पुलिस ने देवभूमि क्षेत्रीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसका प्रदेश भर में पुरजोर विरोध किया जा रहा है। साथ ही गिरफ्तार किए गए लोगों को तुरंत रिहा करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवभूमि सवर्ण संगठन के प्रदेश महामंत्री सीताराम शर्मा ने कहा कि पिछले करीब तीन सालों से प्रदेश में सवर्ण समाज अपने हकों की लड़ाई लड़ते हुए सवर्ण आयोग के गठन की मांग कर रहा है। ऐसे में हाल ही में शिमला में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है जिसमें गिरफ्तार किए गए नेताओं व कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक तरीके से भी मांग उठाने वालों को परेशान कर रही है। उन्होंने राज्यपाल से उम्मीद जताई कि जल्द ही संगठन की मांग को पूरा किया जाएगा।

गौरतलब हो कि जिला सिरमौर में पिछले तीन दिन से लगातार गिरफ्तारियों का विरोध किया जा रहा है। राजगढ़, ददाहू में प्रदर्शन के बाद सोमवार को नाहन में भी सवर्ण समाज के लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर गिरफ्तार किए कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की। इस मौके पर सवर्ण समाज से जुड़े कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed