फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swaran samaj strike continues in nahan for their demand

अपने हक की आवाज उठाने वालों को सरकार ने डाल दिया जेल में

Wed, 30 Mar 2022 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
swaran samaj strike continues  in nahan for their demand
नाहन (सिरमौर)। देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण संगठन के सदस्यों का नाहन में चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर बैठे मोर्चा के सदस्यों ने प्रदेश सरकार की मानसिकता पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद संजू सिंह, अजय ठाकुर, लवली चौहान, अशोक ठाकुर, संदीप तोमर, अनिल ठाकुर, सुनील पुंडीर, हेमचंद ठाकुर, सीता राम शर्मा, सुरेश पुंडीर, जितेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार ने सवर्ण मोर्चा से जुड़े नेताओं की गलत गिरफ्तारी की है। सरकार ने विधानसभा के बाहर मोर्चा के लोगों को सामान्य आयोग के गठन को लेकर 90 दिन के भीतर एक्ट बनाने का वादा किया था। सरकार ने 90 दिन के बाद एक्ट बनाना तो दूर उसका नाम भी लेना पसंद नहीं किया।
विज्ञापन

इसके बाद मोर्चा ने जब शिमला घेराव का आह्वान किया तो वहां धारा-144 लगा दी गई। हैरानी तो यह है कि जब मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से अपने-अपने घरों से शिमला के लिए कूच कर रहे थे उनको रास्ते में ही रोक दिया गया। उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद जो हुआ सबके सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुड़िया कांड के दरिंदे आज भी खुले में हैं। जबकि सरकार से अपने हक की मांग कर रहे सवर्ण मोर्चा के लोगों को जेल मेें डाल दिया गया है। उन्होंने सरकार से अपील की कि मोर्चा से जुड़े सभी लोगों को तत्काल रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि क्रमिक अनशन के बाद वह उपायुक्त के जरिए सरकार को ज्ञापन भेजेंगे। हमें विश्वास है कि सरकार उनकी बात को समझेगी और लोकतंत्र की मर्यादा के अनुरूप कार्य करते हुए गिरफ्तार किए लोगों को रिहा करेगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed