फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   SVM Kamaru team tops in question forum

Sirmour News: प्रश्न मंच में एसवीएम कमरऊ टीम अव्वल

Thu, 09 Oct 2025 08:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
SVM Kamaru team tops in question forum
माजरा में आयो​जित प्रतियोगिता में विजेताएसवीएम की टीम पुरस्कार प्राप्त करतीहुई: संवाद
माजरा में एक दिवसीय जिला स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा में एक दिवसीय जिला स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. अशोक सुखीजा ने की।
माजरा में आयोजित मेले और संस्कृति महोत्सव में शिलाई, कमरऊ, सतौन, पांवटा साहिब व माजरा के 111 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विज्ञान प्रश्न मंच में बाल वर्ग में एसवीएम कमरऊ की टीम (वंश तोमर, महक ठाकुर व देवांक्ष तोमर) प्रथम रही। एसवीएम सतौन की टीम (सुनिधि, संस्कृति व जाह्नवी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में कमरऊ की निवेदिता चौहान, वेदिका ठाकुर व रिद्धि तोमर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सतौन की नेहा व पलक की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन

संस्कृत प्रश्न मंच में शिशु वर्ग में सतौन स्कूल की टीम प्रथम और एसवीएम पांवटा की टीम द्वितीय रही। गणित में शिशु वर्ग में माजरा टीम प्रथम व पांवटा साहिब टीम द्वितीय रही, जबकि बाल वर्ग में पांवटा साहिब टीम प्रथम और माजरा टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज ने विज्ञान के पहलुओं पर चर्चा की और विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति प्रेरित किया। महामंत्री रणदेव शर्मा और प्रांतीय सदस्य आरती पराशर ने भी विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर माजरा विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, प्रबंधक अनिल गुप्ता, माजरा स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा, पांवटा साहिब स्कूल के प्रधानाचार्य संतन नेगी, सतौन के प्रधानाचार्य विक्रम शर्मा, कमरऊ स्कूल प्रधानाचार्य पूरन चौहान, शिलाई के प्रधानाचार्य तोताराम समेत विभिन्न स्कूलों के अध्यापकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed