फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sunil run 40 km in delhi

ढाई घंटे में 40 किलोमीटर भागा सिरमौर का सुनील

Sun, 17 Jul 2016 10:34 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 17 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। देश की राजधानी दिल्ली से द ग्रेट इंडिया रन का आगाज रविवार को शुरू हुआ। सुबह 6 बजे इंडिया गेट से धावकों को देश के युवा सेवाएं व खेल मंत्री विजय गोयल व खेल रत्न अंजू बॉबी जार्ज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दुनिया के 17 धावकों में हिमाचली बेटा सुनील शर्मा भी चुनौती दे रहा है। पहले चरण की दौड़ में सुनील शर्मा ने 40 किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में पूरा किया।

विज्ञापन


सुनील पहले दिन दिल्ली से गुडग़ांव होते हुए मानेसर पहुंचे। यहां पर विश्राम के बाद वह सोमवार को जयपुर के लिए दौड़ लगाएंगे। सोमवार से सभी अल्ट्रा धावकों को औसतन हर रोज 100 किलोमीटर की दूरी नापनी होगी। तभी 6 अगस्त को मुंबई पहुंचा जा सकेगा। जिला सिरमौर के दूरदराज क्षेत्र माइना के रहने वाले सुनील ने इस चुनौती के लिए एक माह जमकर पसीना बहाया है। हर तापमान में अपने आपको ढालने के प्रयास किए गए। सुनील शर्मा को  बारिश में भी दौड़ने की भी महारथ हासिल है। चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए पहले आयोजित दौड़ में वह बारिश का सामना कर चुके हैं।
विज्ञापन


बाक्स..
1480 किलोमीटर दूरी नापने का बड़ा लक्ष्य
देश के नामी धावक अरुण भारद्वाज के नेतृत्व में तमाम धावकों को 6 अगस्त तक 1480 किलोमीटर दौड़ पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इस दौड़ को एशिया की सबसे लंबी व चुनौतीपूर्ण भी माना जा रहा है। इस दौड़ का सबसे बड़ा लक्ष्य फिटनेस का संदेश है। देश में अपनी तरह की पहली अल्ट्रा मैराथन के धावकों को दिल्ली, गुडग़ांव, जयपुर, उदयपुर, अहमदाबाद व सिलवासा होते हुए मुंबई स्थित द गेटवे आफ इंडिया दाखिल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये एथलीट्स ले रहे हिस्सा
इस दौड़ में अरुण भारद्वाज, सुनील शर्मा, डेविड स्लाट्सगार्ड ब्रेडो, यूरी एसप्रेसन, मीनल कोटक, मेलानी डेलने,  सिद्घार्थ चौधरी, श्रीकांत रेड्डी, नरेश भारद्वाज, दिनेश हेडा, रंजना देओपा, पिया हैनसन, जोगेंद्र चंदना, कौशल चौहान, श्वेता शर्मा व धानी कुमार एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। मोबीफिट कंपनी के गुल पनाग व आयरमैन नाम से मशहूर एवं एक्टर मिलिंद सोमन ने इस दौड़ को प्रमोट किया है।
----------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed