फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   subash chaudhry and rs bedi stood champion in yamuna mahotsav badmintion pratiyogita in ponta sahib

बैडमिंटन स्पर्धा में सुभाष चौधरी और आरएस बेदी बने चैंपियन

Mon, 18 Oct 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
subash chaudhry and rs bedi stood champion in yamuna mahotsav badmintion pratiyogita in ponta sahib
पांवटा साहिब में बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर एसडीएम के साथ मौजूद विजेता और उपविजेता। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब ( सिरमौर)। पांवटा साहिब में आयोजित राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता के 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुभाष चौधरी और आरएस बेदी ने खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के सचिव एवं एसडीएम विवेक महाजन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के उपलक्ष्य पर युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शिव मंदिर खेलकूद परिसर बद्रीपुर में आयोजित किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में करीब 34 टीमों ने भाग लिया जिसमें तीन श्रेणियों में मैच कराए गए। इसमें अंडर-30 वर्ग में यमुनानगर की टीम हेमंत और सुमित ने प्रथम स्थान तथा देहरादून के दिव्यांश और अरविंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जबकि 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पांवटा साहिब के विक्रांत और आदिल ने प्रथम स्थान और सुनील ठाकुर व चतर की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पांवटा साहिब के सुभाष चौधरी और आरएस बेदी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पांवटा साहिब के ही जयभगवान और नरेंद्र धीमान ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान कई गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।
...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed