फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   students center in ponta college

Sirmour News: पांवटा साहिब कॉलेज में एक करोड़ से तैयार हो रहा आधुनिक छात्र केंद्र

Wed, 27 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
students center in ponta college
पांवटा साहिब महाविद्यालय में एक करोड़ लगत से तैयार हो रहा आधुनिक सुविधाओं वाला छात्र केंद्र। स
(विकास की बात)--
विज्ञापन

-हिमाचल प्रदेश के किसी भी महाविद्यालय में पहला इस तरह का छात्र केंद्रित केंद्र बनेगा
-सीएससीए कार्यालय, कैंटीन, बहुउद्देशीय मनोरंजन कक्ष, क्रेच और प्राथमिक चिकित्सा कक्ष बनेगा

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में विद्यार्थियों की सुविधाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक स्टूडेंट सेंटर का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से छात्र समुदाय इसकी मांग कर रहा था। योजना के लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है और बीएसएनएल के माध्यम से निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किसी भी महाविद्यालय में संभवत: यह अपनी तरह का पहला छात्र केंद्रित स्टूडेंट सेंटर होगा। इसके निर्माण से विद्यार्थियों को अध्ययन, विश्राम, संवाद, मनोरंजन और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के लिए एक बहुउद्देशीय स्थान उपलब्ध होगा। जानकारी के अनुसार कॉलेज के छात्र लंबे समय से स्टूडेंट सेंटर की मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सिरमौर प्रवास के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष भी कॉलेज प्राचार्य और विभिन्न छात्र संगठनों ने यह मांग रखी थी। कॉलेज प्रशासन के प्रयासों के बाद योजना को सभी विभागीय मंजूरियां मिल चुकी हैं। स्टूडेंट सेंटर का निर्माण पुराने कैंटीन शेड के स्थान पर विस्तार करके किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत सीएससीए के लिए अलग कार्यालय, आधुनिक कैंटीन सुविधा, बहुउद्देशीय मनोरंजन कक्ष, क्रेच कक्ष और प्राथमिक चिकित्सा कक्ष तैयार किए जाएंगे। विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज जैसे इनडोर खेलों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा स्व-अध्ययन और विश्राम के लिए लाउंज व बैठने की विशेष व्यवस्था होगी।
कॉलेज में समाचार पत्रों और मासिक पत्रिकाओं से युक्त अध्ययन कक्ष भी बनाया जाएगा, जबकि प्राथमिक चिकित्सा कक्ष में छात्रों को तत्काल उपचार की सुविधा मिलेगी। छात्र विभिन्न युवा महोत्सव प्रतियोगिताओं की तैयारियां भी यहां कर सकेंगे।

बाक्स--
विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता निखारने का मिलेगा बेहतर अवसर
महाविद्यालय में इस प्रकार के स्टूडेंट सेंटर का लंबे समय से अभाव था। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी सुविधा आवश्यक है। योजना के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत और प्राप्त हो चुकी है। स्टूडेंट सेंटर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता को निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा।
-डॉ. जगदीश चौहान, प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed