{"_id":"6ae88a388ed005239807d678","slug":"strowberi-crops-production-nahan-news-c-177-1-nhn1001-193185-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मैदानी क्षेत्रों में स्ट्रॉबेरी कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, 500 से अधिक बागवान जुटे उत्पादन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मैदानी क्षेत्रों में स्ट्रॉबेरी कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, 500 से अधिक बागवान जुटे उत्पादन में
विज्ञापन
खास खबर--
-एक बीघा जमीन से खर्च निकालकर एक लाख रुपये तक कमाई की उम्मीद, पौधों की कीमत आधी होने से किसानों को राहत
-दिसंबर के अंत तक बाजार में पहुंचेगी नई फसल, शुरुआती दौर में 200 रुपये प्रति किलो तक मिल सकता है भाव
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। जिला के मैदानी क्षेत्रों में स्ट्रॉबेरी की खेती अब किसानों के लिए बेहतर आमदनी और कारोबार का जरिया बनती जा रही है। क्षेत्र में इस सीजन करीब 500 से अधिक बागवान स्ट्रॉबेरी उत्पादन से जुड़कर अपनी आर्थिकी मजबूत करने की तैयारी में हैं। पांवटा साहिब और धौलाकुआं क्षेत्र में किसानों का रुझान काफी देखने को मिल रहा है। संतोषगढ़ और पुरुवाला गांव इस कारोबार के प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहे हैं। इस बार पौधों की कीमतों में आई कमी और बाजार में अच्छे दाम मिलने की संभावना ने बागवानों का उत्साह बढ़ाया है।
स्ट्रॉबेरी की खेती में कम लागत के मुकाबले बेहतर आमदनी की संभावना को देखते हुए क्षेत्र के किसान लगातार इस व्यवसाय की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बागवानों के अनुसार पिछले साल स्ट्रॉबेरी के 100 पौधों की कीमत करीब 400 रुपये थी, जो इस साल घटकर 200 रुपये रह गई है। इससे खेती की शुरुआती लागत कम करने में किसानों को मदद मिल रही है। स्ट्रॉबेरी की पौध सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में तैयार की जा रही है, जहां से पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति हो रही है।
बागवानों के मुताबिक एक बीघा जमीन में करीब पांच हजार स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए जा सकते हैं। फसल तैयार होने से लेकर बिक्री तक के सभी खर्च निकालने के बाद एक बीघा भूमि से करीब एक लाख रुपये तक की आमदनी होने की संभावना रहती है। ऐसे में स्ट्रॉबेरी की खेती क्षेत्र के किसानों के लिए पारंपरिक फसलों के मुकाबले बेहतर कमाई का विकल्प बन रही है।
विज्ञापन
किसानों के अनुसार अक्तूबर में लगाए गए स्ट्रॉबेरी के पौधों में दिसंबर के अंत तक फल आने शुरू हो जाते हैं। शुरुआती दौर में बाजार में स्ट्रॉबेरी का भाव करीब 200 रुपये प्रति किलो तक मिल सकता है। सीजन की शुरुआत में बेहतर कीमत मिलने की संभावना के चलते बागवान समय पर फसल तैयार करने के लिए खेतों में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर स्ट्रॉबेरी की बिक्री के साथ-साथ बाहर की मंडियों में भी कारोबार की संभावनाएं बढ़ रही हैं।
-- -
बरसात ने प्रभावित किया उत्पादन का शेड्यूल
स्थानीय बागवान रामलाल, बहादुर सिंह, अंतर सिंह और धर्मपाल ने बताया कि इस साल मानसून की बरसात लंबे समय तक जारी रहने के कारण स्ट्रॉबेरी की खेती का काम करीब 20 दिन देरी से शुरू हुआ है। इससे फसल के बाजार में पहुंचने का समय भी प्रभावित हो सकता है। हालांकि, बागवानों को उम्मीद है कि अनुकूल मौसम रहने पर उत्पादन अच्छा होगा और उन्हें बेहतर बाजार भाव मिलेंगे।
-- --
फार्मर आईडी पर मिलेगा अनुदान
उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक संतोष बक्शी ने बताया कि इस वर्ष स्ट्रॉबेरी उत्पादक किसानों को अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए फार्मर आईडी अनिवार्य की गई है। जिन किसानों की फार्मर आईडी बनी होगी, उन्हीं को अनुदान का लाभ मिलेगा। उन्होंने बागवानों से फार्मर आईडी बनवाने के बाद अनुदान के लिए पंजीकरण करवाने की अपील की है।संवाद