फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   state level yamuna mahotsav begin in ponta and dc worship the maa yamuna

यमुना नदी को रखें स्वच्छ, प्रदूषित करने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 18 Oct 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
state level yamuna mahotsav begin in ponta and dc worship the maa yamuna
पांवटा साहिब में यमुना नदी के तट पर पूजा अर्चना करते उपायुक्त सिरमौर व अन्य। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हुआ। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने यमुना तट पर हवन और पूजा-अर्चना के बाद महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस वर्ष महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ प्रदर्शनियां भी सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त रामकुमार गौतम ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उत्सव का आयोजन हो रहा है। महामारी के चलते इस बार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन नहीं किया जा रहा है। हालात सुधरने पर अगले वर्ष से फिर से सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन शुरू किया जाएगा। हमारे ऐतिहासिक मेले और इस तरह के महोत्सव के आयोजन से आपसी सौहार्द व भाईचारा बढ़ता है। जिलाधीश ने कहा कि पवित्र मां यमुना में गंदगी डालने से बचना होगा। नदी की स्वच्छता के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर नदी को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

इससे पहले उपायुक्त ने सुबह मां यमुना की आरती विधिवत रूप से की और तदोपरांत हवन यज्ञ हुआ। दोपहर को पांवटा के नगर परिषद मैदान में सजी विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने कहा कि आश्विन मास की पूर्णिमा के अवसर पर उत्सव आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में खेलकूद के आठ इवेंट आयोजित हो रहे हैं। विभिन्न राज्यों से टीमें पहुंचेगी। दिन-रात कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कबड्डी के खिलाड़ी आमंत्रित किए हैं। नालागढ़, हरियाणा, कफोटा, सोलन और पंचकूला की टीमें पहुंच गई हैं। यमुना शरद महोत्सव मेले में इस बार खेलकूद प्रतियोगिता व प्रदर्शनी को बढ़ावा दिया गया है।

इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश गोयल, सीएमओ डॉ. संजीव सहगल, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, ईओ रणजीत सिंह बेदी, भाजपा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अनूप कुमार शर्मा, बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल, ज्योत्सना गौतम, अतर सिंह नेगी, मीनू महाजन, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा, पांवटा नप उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, कुलदीप राणा, तपिंद्र सैनी, रण सिंह चौहान, मेहर सिंह, दीपक, कुंदन सिंह चौहान, गौरव पाठक, ज्ञान प्रकाश शर्मा और जीवन जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed