{"_id":"607d8df58ebc3ed63a16916b","slug":"sports-karate-exam-in-nahan-nahan-news-sml367915548","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे बेल्ट परीक्षा में युवा प्रशिक्षुओं ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे बेल्ट परीक्षा में युवा प्रशिक्षुओं ने बहाया पसीना
विज्ञापन
नाहन में कराटे बेल्ट हासिल करने के वाले प्रशिक्षु अपने प्रशिक्षक जावेद उल्फत के साथ।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। ड्रेगन मार्शल आर्ट अकादमी नाहन ने कराटे बेल्ट परीक्षा आयोजित की जिसमें प्रशिक्षुओं ने कराटे बेल्ट हासिल करने के लिए खूब पसीना बहाया। यह परीक्षा ग्लोबल शोतोकोन कराटे फेडरेशन के प्रमुख प्रशिक्षक शिहॉन जावेद उल्फत की ओर से ली गई।
इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले सभी प्रशिक्षु ड्रेगन मार्शल आर्ट अकादमी की नाहन शाखा में कराटे सीख रहे हैं। यह परीक्षा पंच, किक, काता, कुमिते, किहोनवाजा और फाइट के आधार पर ली गई। प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन के आधार पर ही उनको बेल्ट प्रदान की गई। परीक्षा में 15 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
कराटे बेल्ट परीक्षा में लड़कों के साथ-साथ लड़कियों ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए बेल्ट के लिए पसीना बहाया। परीक्षा में अमोघ अग्रवाल, अक्षुन गोयल, ध्रुव गोयल, सार्थक गोयल, आयुष्मान जसवाल, अनीश सैनी, वाशु ने येलो बेल्ट हासिल की। जबकि अनंता अग्रवाल ने ऑरेंज बेल्ट हासिल की। इसके अलावा आरव, अक्ष्तम चौहान, दीव्यम चौहान, तन्मय चौहान ने वायलेट बेल्ट और रीतिका व अभिषेक ने पर्पल बेल्ट हासिल की।
विज्ञापन
मुख्य प्रशिक्षक शिहॉन जावेद उल्फत ने बताया कि जापान कराटे-डू-मारूयो शिकाई आर्गेनाइजेशन और ड्रेगन मार्शल आर्ट अकादमी नाहन कई सालों से नाहन में कराटे कक्षाएं चला रहा है। इसकी शाखाएं जिला के विभिन्न स्थानों पर सफलतापूर्वक चल रही हैं।