फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   space problem in ponta sahib bus stand

Sirmour News: तीन वर्ष बाद भी नहीं हटा पुराने पांवटा बस स्टैंड का जर्जर ढांचा

Sun, 26 May 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
space problem in ponta sahib bus stand
तीन वर्ष बाद भी नहीं हटा पुराने पांवटा बस स्टैंड का जर्जर ढांचा
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की लागत से बना नया बस स्टैंड भवन परिसर पड़ने लगा छोटा
विभिन्न राज्यों की रोडवेज और स्थानीय निजी बसें रोज पहुंचती हैं यहां
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में देश-विदेश से संगतें व पर्यटक पहुंचते हैं। करोड़ों रुपये की लागत से पांवटा साहिब में नया बस स्टैंड भवन बनाया गया है। यहां पर दशकों पुराने जर्जर भवन के ढांचे को तीन वर्ष बाद भी नहीं गिराया जा सका है जिससे दिनों दिन कम पड़ते जा रहे बस अड्डा परिसर में सैकड़ों निगम और निजी बसों को पार्किंग करने की दिक्कतें आती जा रही हैं।

सिरमौर निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलविंद्र सिंह, सचिव अखिल शर्मा, मामराज शर्मा, अतर सिंह, रमेश ठाकुर, महेंद्र ठाकुर व एकांत गर्ग ने बताया कि नया बस स्टैंड भवन बनने के बाद सबसे पहला कार्य दशकों पुराने जर्जर बस स्टैंड के ढांचे को गिराना जरूरी था जिससे बस स्डैंड परिसर के भीतर कम से कम 18-20 बसों की पार्किंग के लिए बेहतर स्थल बन सकता है। पुराने ढांचे को गिराने के लिए तीन वर्षों के बाद भी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं
विज्ञापन

हो पा रही है। पांवटा साहिब बस स्टैंड हिमाचल के व्यस्ततम बस स्टैंडों में माना जाता है। इसमें उतर भारत की उतरप्रदेश, उतराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ रोडवेज, हिमाचल पथ परिवहन निगम तथा सैकड़ों निजी बसें अपने मार्ग पर रवाना होने के लिए रोज पहुंचती हैं। देश-विदेश से आस्था की नगरी पांवटा साहिब संगतें पहुंचती हैं। पुराने बस अड्डा परिसर के चलते गंदगी का आलम भी रहता है। पुराना बस अड्डा भवन काफी समय से नशेड़ियों का अड्डा भी बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलविंद्र सिंह ने कहा कि इस मुद्दे के बारे में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अवगत करवा दिया गया है। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के उपरांत पुराना भवन हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए जिससे बस अड्डा परिसर में दर्जनों बसों को बेहतर पार्किंग स्थल मिल सकेगा।

स्थानीय बस अड्डा प्रभारी पांवटा साहिब गुरु चंद ने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों के माध्यम से मुख्य कार्यालय शिमला अवगत करवा दिया है। इसमें चुनावी आचार संहिता के बाद पुराने बस स्टैंड भवन के ढांचे को गिराने की टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की मांग रखी है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed