फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Snake entered the house, Sherry's loyalty saved the family, Nahan, Sirmaur

Sirmour News: घर में घुसा सांप, शेरी की वफादारी ने बचाया परिवार

Thu, 30 May 2024 08:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
Snake entered the house, Sherry's loyalty saved the family, Nahan, Sirmaur
मोगीनंद में घर के आंगन में आए सांप को भगाने का प्रयास करती कुतिया शेरी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। एक तरफ समाज में इंसानों में वफादारी को लेकर कमी देखने को मिल रही है और आए दिन रिश्तों को तार-तार कर देने वाले कई मामले सामने आते हैं तो वहीं जानवर आज भी वफादारी दिखा रहे हैं। सिरमौर जिले के उपमंडल नाहन के तहत आने वाले मोगीनंद गांव में बुधवार रात को करीब एक बजे राजेंद्र ठाकुर के घर में फन वाला बड़ा सांप घुस गया। इस दौरान परिवार सोया हुआ था और उनका बेटा पढ़ाई कर रहा था। तभी बेटे ने काफी देर तक उनकी कुतिया शेरी की भौंकने की आवाज सुनी। जब वह भौंकने से बंद नहीं हुई तो वह बाहर निकला और देखा तो उसके होश उड़ गए। घर के आंगन में फन उठाए एक बड़ा सांप आगे बढ़ रहा था और शेरी उसे रोकने की कोशिश कर रही थी। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि शेरी की वजह से उनके घर में बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान शेरी का बच्चा भी उसके साथ था। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने लेबरेटर नस्ल की कुतिया को काफी पहले वह अपने घर लेकर आए थे। शेरी घर में सभी लोगों के साथ काफी प्यार से रहती है। उन्हें इस घटना के बाद शेरी पर गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed