{"_id":"6a5236fdb5b552fe4a0e5569","slug":"smc-election-of-pm-shree-school-ponta-on-13-july-nahan-news-c-177-1-ssml1030-183114-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पीएमश्री स्कूल पांवटा में एसएमसी चुनाव 13 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पीएमश्री स्कूल पांवटा में एसएमसी चुनाव 13 जुलाई को
विज्ञापन
पुरानी एसएमसी भंग, दो शैक्षणिक वर्षों के लिए चुनी जाएगी नई कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब की पुरानी विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) को भंग कर दिया गया है। अब आगामी दो शैक्षणिक वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सोमवार, 13 जुलाई को सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति की आम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में एसएमसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुंशी राम वर्मा और सचिव रमेश चौहान ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद भवन समिति और शैक्षणिक समिति का भी गठन किया जाएगा। शैक्षणिक समिति पूरे वर्ष विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी करेगी, जबकि भवन समिति को विद्यालय में 30 लाख रुपये तक के सिविल कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विद्यालय में होने वाले विकास कार्यों और अन्य गतिविधियों का प्रतिवर्ष सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) भी कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति सरकारी विभागों और औद्योगिक इकाइयों के सहयोग से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) से जुड़े कार्यों के संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विद्यालय में एक हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिसके अनुसार 20 से 25 सदस्यों वाली एसएमसी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
समिति में 75 प्रतिशत सदस्य विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों में से चुने जाएंगे, जबकि शेष 25 प्रतिशत में स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, पूर्व विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा विद्यालय के शिक्षक शामिल होंगे। कुल सदस्यों में 50 प्रतिशत महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।-- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब की पुरानी विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) को भंग कर दिया गया है। अब आगामी दो शैक्षणिक वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सोमवार, 13 जुलाई को सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति की आम बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में एसएमसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुंशी राम वर्मा और सचिव रमेश चौहान ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद भवन समिति और शैक्षणिक समिति का भी गठन किया जाएगा। शैक्षणिक समिति पूरे वर्ष विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी करेगी, जबकि भवन समिति को विद्यालय में 30 लाख रुपये तक के सिविल कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विद्यालय में होने वाले विकास कार्यों और अन्य गतिविधियों का प्रतिवर्ष सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति सरकारी विभागों और औद्योगिक इकाइयों के सहयोग से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) से जुड़े कार्यों के संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विद्यालय में एक हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिसके अनुसार 20 से 25 सदस्यों वाली एसएमसी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
समिति में 75 प्रतिशत सदस्य विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों में से चुने जाएंगे, जबकि शेष 25 प्रतिशत में स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, पूर्व विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा विद्यालय के शिक्षक शामिल होंगे। कुल सदस्यों में 50 प्रतिशत महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।